
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus India Update: भारत में एक महीने में पांचवी बार 24 घंटे में कोविड-19 के 19 हजार से कम नए मामने सामने आए, देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,04,13,417 हो गए, जिनमें से 1,00,37,398 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 18,139 नए मामले सामने आए. वहीं 234 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,50,570 हो गई. आंकड़ों के अनुसार 1,00,37,398 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद, देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.39 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है. देश में लगातार 18 दिनों से उपचाराधीन मामलों की संख्या तीन लाख से कम है. अभी 2,25,449 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.16 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी.
Coronavirus Updates:
झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी, जबकि इस रोग के 207 नये मामले भी सामने आए हैं.स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार नये आंकड़ों के बाद राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,043 हो गयी है, जबकि संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,16,436 हो गयी है.
Source link

