प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus India Latest Update: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच देश में कोरोनावायरस का मामला 30 हजार के करीब पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 29 हजार 974 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1594 नए मामले सामने आए हैं और 51 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 937 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 7027 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं.
Source link