Coronavirus India Updates: Total Covid-19 cases in India jumps to 39980, Death toll at 1301   – देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2644 नए मरीज मिले, 83 लोगों ने गंवाई जान

देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2644 नए मरीज मिले, 83 लोगों ने गंवाई जान

फाइल फोटो

नई दिल्ली :

Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में Covid-19 संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 39,980 पर पहुंच गया है जबकि अब तक 1301 लोगों की जान गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने रविवार को यह जानकारी दी. आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 1301 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 83 लोगों की मौत हुई है जबकि 2644 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 10633 मरीज ठीक को चुके हैं. बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया. लॉकडाउन के मौजूदा चरण को बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here