
Coronavirus Lockdown: भारत में बढ़ रही है COVID-19 के संक्रमितों की संख्या.
नई दिल्ली:
Coronavirus: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है. देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,58,333 हो गई है. कोरोना के 6,566 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से अभी तक 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 67,692 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. देश में पिछले छह दिनों से प्रतिदिन कोरोना वायरस के छह हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.86 प्रतिशत है, जबकि विश्व औसत 6.36 प्रतिशत है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा है कि कोविड-19 के लिए अब तक 32,42,160 नमूनों की जांच की गई है. कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने 11 अधिकार संपन्न ग्रुप बनाए हैं. ज़िम्मेदारी हर ग्रुप की अलग-अलग है. देश में अस्पताल, वायरस की निगरानी और टेस्टिंग को लेकर सरकार ने रणनीति बनाई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में लॉकडाउन लागू करने के फैसले को सही बताया है. मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन से कई फायदे हुए हैं और उनमें से सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसने कोविड-19 के प्रसार की गति को कम किया है. देश में कोविड-19 से निपटने के लिए 10341 क्वारेंटाइन सेंटर, 7195 कोविड देखभाल केन्द्र और 652830 बिस्तर उपलब्ध हैं. केन्द्र ने राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और केन्द्रीय संस्थानों को 113.58 लाख एन95 मास्क और 89.84 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराए हैं. देश की 435 सरकारी प्रयोगशालाओं और 189 निजी प्रयोगशालाओं के जरिए देश में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है.
यह भी पढ़ें
Coronavirus India Update : कोरोनावायरस मरीज़ों का आंकड़ा 1,58,000 के पार, पिछले 24 घंटे में 6,566 नए मामले, 194 की मौत
Coronavirus Updates: दिल्ली में ‘कोरोना’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1024 नए मामले
Coronavirus Updates: देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,51,767 पर पहुंचे, मरने वाले लोगों की संख्या 4,337 हुई
Source link

