coronavirus lockdown : Online registration for migrants to return home begins – Online Registration For Migrants : दूसरे राज्य में फंसे हैं और जाना चाहते हैं घर, तो यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

Online Registration For Migrants : दूसरे राज्य में फंसे हैं और जाना चाहते हैं घर, तो यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

Online registration : 1200 प्रवासियों को लेकर स्पेशल ट्रेन कानपुर पहुंची

नई दिल्ली:

Online Registration For Migrant Workers : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में आज से लॉकडाउन-3.0 शुरू हो गया है. इस बार की ‘तालाबंदी’ में कुछ रियायतें दी गई हैं. जिसमें कुछ दुकानें खोलने की इजाजत के साथ-साथ दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को उनके घर भेजने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था की शुरू कर दी गई है. इसमें राज्य सरकार आपस में बात करके रेल मंत्रालय से स्पेशल ट्रेन चलाने की सिफारिश कर सकते हैं. स्पेशल ट्रेन का किराया यात्रियों को ही देना होगा जो कि इस समय विवाद का मुद्दा बन गया है. कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह इन मजदूरों का किराया खुद वहन करेगी. वहीं कई राज्य सरकारों ने प्रवासियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया है. आंकड़ा इकट्ठा होने के बाद राज्य सरकार तय करेगी कि किस राज्य में कितनी ट्रेन चलानी है. 

इन स्पेशल ट्रेनों की खास बात यह है कि यह जिस  स्टेशन से चलेंगी और जहां तक इनका रूट तय किया गया है उनके बीच पड़ने वाले स्टेशनों में ये कहीं नहीं रुकेंगी और इनमें सवार यात्री को वहां की राज्य सरकारें 15 से 21 दिन तक क्वरंटाइन में रखेंगी. क्योंकि माना जा रहा है कि इन यात्रियों में से अगर कोई भी कोरोना का संक्रमित निकला तो वह बड़ा खतरा बन सकता है.  बिहार में 21 दिन तक क्वांरटाइन में रखने का सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया है. नीतीश कुमार ने कहा अधिकारियों से कहा है कि बिहार में बड़ी संख्या में प्रवासी आ सकते हैं इसलिए कमर कसकर तैयार हो जाइए. उन्होंने कहा कि सभी प्रवासियों को क्वरंटाइन में रखने के लिए व्यवस्था कर ली जाए और जहां उनकी स्किल ट्रेनिंग भी कराई जाए. 

 यहां  कराएं रजिस्ट्रेशन (Online Registration For Migrants )

गुजरात में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://www.digitalgujarat.gov.in/loginapp/CitizenLogin.aspx

पंजाब में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://covidhelp.punjab.gov.in

महाराष्ट्र में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://covid19.mhpolice.in

राजस्थान में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://emitraapp.rajasthan.gov.in/emitraApps/covid19MigrantRegistrationService

हिमाचल प्रदेश में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
http://covidepass.hp.gov.in/

तमिलनाडू में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
http://tnepass.tnega.gov.in

हरियाणा में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService

कर्नाटक में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://sevasindhu.karnataka.gov.in/Sevasindhu/English

उत्तराखंड में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
http://dsclservices.org.in/uttarakhand-migrant-registration.php

http://smartcitydehradun.uk.gov.in/

ओड़िशा में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://covid19regd.odisha.gov.in/

आपको बता दें कि इस पूरे मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी साफ किया है कि  लोगों को आने जाने में जो ढील दी गई है वह केवल परेशान हाल प्रवासी कामगारों, फंसे हुए पर्यटकों ,श्रद्धालुओं और छात्रों के लिए है.  केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित राज्यों को पत्र लिख कर कहा है कि गृह मंत्रालय ने ऐसे फंसे हुए लोगों के आने जाने को मंजूरी दी है जो लॉकडाउन की अवधि से ठीक पहले अपने मूल निवास अथवा कार्यस्थलों से चले गए थे और लॉकडाउन के नियमों के चलते लोगों अथवा वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक के कारण अपने मूल निवासों अथवा कार्यस्थलों पर लौट नहीं पाए थे.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here