
Coronavirus Cases India: कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. (फाइल फोटो)
Coronavirus LIVE Updates: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के हर रोज बढ़ते आंकड़े सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में (गुरुवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक) सबसे ज्यादा 17,296 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 407 लोगों की मौत हुई. भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 4,90,401 हो गई है. 2,85,637 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. रिकवरी रेट 58.24 फीसदी है. पॉजिटिविटी रेट 8.02 प्रतिशत है. देश में कोरोना (COVID-19) से अब तक 15,301 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. अभी तक कुल 77,76,228 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी तेजी से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 77,000 पार हो गई है. शुक्रवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 3,460 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77,240 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटों में 2326 मरीज ठीक हुए हैं, जिनको मिलाकर अब तक कुल 47,091 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में यहां 63 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,492 हो गई है. फिलहाल दिल्ली में कुल 27,657 एक्टिव मामले हैं. बीते 24 घंटों में दिल्ली में 21,144 टेस्ट किए गए, जो एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा हैं. राजधानी में अब तक कुल 4,59,156 टेस्ट किए जा चुके हैं.
Coronavirus LIVE Updates in Hindi:
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून को राज्य में कोरोना के 985 मामले सामने आए. इस दौरान 78 लोग डिस्चार्ज हुए और 7 मरीजों की मौत हुई. प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 12,349 हो गई है. 7,436 एक्टिव केस हैं. 4,766 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 237 लोगों की मौत हुई है.
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि शुक्रवार रात तक राज्य में कोरोना के 273 नए मामले (24 घंटे में) सामने आए. प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 6,919 हो गई है. 4,247 मरीज ठीक हो चुके हैं. 2,660 एक्टिव केस हैं और अब तक 9 लोगों की मौत हुई है.
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 33 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कोरोना से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,294 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार रात को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में 33 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, छत्तीसगढ़ में और 89 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2545 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज कुल 89 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई. इनमें जशपुर जिले से 39, दुर्ग और रायपुर से 14-14, रायगढ़ और राजनांदगांव से पांच-पांच, बलौदाबाजार और बलरामपुर से चार-चार, कवर्धा से तीन तथा सरगुजा से एक व्यक्ति शामिल है.
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, प्रयागराज में शुक्रवार को कोरोनावायरस से 23 व्यक्ति संक्रमित पाए गए, जिससे यहां संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 252 हो गई. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि प्रयागराज जिले में शुक्रवार को 23 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. सभी का इलाज किया जा रहा है.
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसाईआर-सीएसआईओ) ने कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षित चश्मा बनाने की एक तकनीक विकसित की है. इस रक्षात्मक चश्मे से आंखों और उसके आसपास की त्वचा को पूरी तरह से सुरक्षा मिलेगी.
Source link

