Coronavirus Outbreak: 5 new cases in Bhopal, Number of infections in Madhya Pradesh rises – कोरोना वायरस: मध्‍य प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, भोपाल में मिले पांच नए मरीज

कोरोना वायरस: मध्‍य प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, भोपाल में मिले पांच नए मरीज

मध्‍य प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्‍या 150 के पार पहुंच गई है

खास बातें

  • इंदौर और भोपाल में हैं कोरोना के ज्‍यादा प्रभावित
  • प्रदेश में कोरोना प्रभावितों की संख्‍या 150 के पार
  • देश में करीब चार हजार पहुंची प्रभावितों की संख्‍या

भोपाल:

Coronavirus Outbreak: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रभावितों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गई है. मध्‍य  प्रदेश में भी कोरोना के प्रभावितों की संख्‍या बढ़ रही है. इंदौर के बाद प्रदेश का भोपाल शहर में भी अब कोरोना के संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़ी है. मध्‍य प्रदेश की राजधानी में सोमवार को कोरोना के पांच नए मरीज मिले. राजधानी में कोरोना के मरीजों की संख्‍या में लगातार हो रहे इजाफे के चलते राज्‍य में पूर्ण लॉकडाउन किया गया है,

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि सोमवार सुबह मिली रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कोरोना संक्रमण से 5 नए मरीज मिले हैं. इन सभी की पहले से ही क्वॉरेंटाइन  में रखा गया था, यह सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं. इन सभी के विगत दिनों सैंपल ले जाने के बाद आज प्राप्त रिपोर्ट में 5 नए मरीजों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही एक मरीज नरेश खटीक की आज मौत हो गई. नरेश नर्मदा हॉस्पिटल में एडमिट था और उसका इलाज जारी था. उसकी कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी.

भारत की बात करें तो यहां कोरोनावायरस के प्रभावितों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गई है, जिनमें से 3,666 का इस वक्त इलाज चल रहा है. अब तक 291 मरीज़ों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है, जबकि एक मरीज़ इलाज के दौरान माइग्रेट कर गया है. कोरोनावायरस के कारण भारत में अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में पिछले 24 घंटों में 693 नए मामले सामने आए हैं, और 32 लोगों की मौत हुई है.

VIDEO: देश के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जलाए दीये


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here