Coronavirus records highest covid 19 cases in one day in US | US में बना 1 दिन में सबसे ज्यादा Coronavirus मामलों का रिकॉर्ड, तेज हुई Vaccine वितरण की तैयारी

वाशिंगटन: अमेरिका में सिर्फ एक दिन में दो लाख 44 हजार लोगों के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद कोरोना संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या का नया रिकॉर्ड बन गया. अमेरिका विश्व में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है और कोरोना की रोकथाम के लिए कोरोना वैक्सीन के वितरण की तैयारी जुटा है.

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (US Centers for Disease Control and Prevention) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका (US) में शनिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के 2,44,011 नए मामले मिले और 3,013 मौतें दर्ज हुईं. जिसके बाद अमेरिका में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,60,45,596 हो गई है. जबकि कुल मौतों की आंकड़ा 2,97,789 तक पहुंच गया है.

गौरतलब है कि अमेरिका में अब 7 दिन के औसत मामलों की संख्या 2,09,000 की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गई है और अप्रैल के बाद पहली बार 7 दिन में औसत मौतों की संख्या 2,400 हो गई है.

कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के मुताबिक, पूरे अमेरिका में 1,08,000 से ज्यादा लोग बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं. महामारी शुरू होने के बाद से यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. लिहाजा यहां के अस्पतालों और मेडिकल सेंटर्स पर बहुत ज्यादा दबाव है.

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शुक्रवार को जर्मन कंपनी बायोएनटेक और अमेरिकी कंपनी फाइजर की साझेदारी में बने कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए हरी झंडी दे दी. यह अमेरिका में पहला टीका है.

कोरोना वैक्सीन को हरी झंडी मिलने के बाद अमेरिका में वैक्सीन को वितरित करने और 16 साल व उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए इसका उपयोग करने का काम शुरू हो जाएगा. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा है कि वैक्सीन का पहला शिपमेंट सोमवार से राज्यों में पहुंचना शुरू हो जाएगा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here