कोरोना वायरस को हराने के लिए कई मेडिकल संस्थाएं और रिसर्च अनुसंधान दावा कर रहे हैं कि उन्होंने कोरोना वायरस की वैक्सीन को तैयार कर लिया है। इसी बीच, एक और दावा सामने आ रहा है जो एक सिगरेट बनाने वाली कंपनी के द्वारा किया जा रहा है।
Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर दुनिया भर से लगातार ऐसे अपडेट आ रहे हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमितों के लिए वैक्सीन लगभग तैयार हो चुकी है। हालांकि कुछ शोधकर्ताओं ने इसके विपरीत भी बयान दिया है। लेकिन इसी बीच सिगरेट बनाने वाली एक कंपनी ने दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस की वैक्सीन को तैयार कर लिया है। इतना ही नहीं, आपको जानकर भी हैरानी होगी कि यह वैक्सीन तंबाकू से तैयार की गई है। यह वैक्सीन कितनी कारगर है और यह किस चरण में है? इस बारे में आपको हम यहां पर पूरी जानकारी दे रहे हैं।
तंबाकू से तैयार की गई है वैक्सीन
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने वाली वैक्सीन को लेकर देश-विदेश की कई संस्थाओं और बड़े-बड़े रिसर्च अनुसंधानों के इस बारे में कई बयान सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए सिगरेट बनाने वाली ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको कंपनी ने यह दावा किया है कि उसने तम्बाकू के जरिए कोरोना को खत्म करने की वैक्सीन तैयार कर ली है। कंपनी के अधिकारियों ने इस बारे में भी जानकारी दी है कि अप्रैल में इसका प्री ट्रायल भी किया गया था जो सफल रहा है और अब वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के लिए पूरी तरीके से तैयार है।
इम्यून सिस्टम पर करती है असर
कंपनी का दावा है कि तंबाकू के पौधों से तैयार की गई यह वैक्सीन इम्यून सिस्टम पर सीधे रूप से असर करती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर यह कोरोना वायरस को रोकने के लिए काम कर सकती है। इस वैक्सीन का ट्रायल कृत्रिम रूप से तैयार किए गए वायरस पर किया गया और उसे रोकने में मदद भी मिली। हालांकि, ह्यूमन ट्रायल के लिए यह वैक्सीन कितनी असरदार साबित होगी, इस बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं है। लेकिन वैक्सीन बनाने वाली कंपनी का मानना है कि यह ह्यूमन ट्रायल में भी कामयाब हो सकती है। फिलहाल ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको कंपनी दुनिया में टॉप 2 सिगरेट बनाने वाली कंपनियों में गिनी जाती है। इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल अगर सफल रहा तो यह कोरोना वायरस की महामारी को खत्म करने के लिए एक बड़ी जीत साबित होगी।
रेकमेंडेड खबरें
घरेलू फ्लाइट सर्विस पर बोले हरदीप पुरी, प्लेन की बीच की सीट .. फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए यूं काम कर रहा डोमेक्स जब अपनी नवाबी से करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान ने जीत लि.. Bihar Board 10th Result 2020 LIVE Updates: जल्द आएगा मैट्रिक.. BMW F 900 R और F 900 XR भारत में हुईं लॉन्च, जानें कीमत और ख.. BSEB Matric Result 2020: आ गई है टॉपर लिस्ट? जानें पूरा सच Bihar Matric Result 2020: आखिर 10वीं के रिजल्ट में देरी क्यो.. BSEB Matric Results 2020 Updates: 10 पाइंट्स में मैट्रिक रिज.. राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने अपनी सगाई में पहने ट्रेडिशन.. Exclusive: HBSE के चेयरमैन ने बताया 10वीं का रिजल्ट प्लान, ह.. हिंदी, पंजाबी, रिमिक्स, फ्री में सुनें हिट गानें CSC के जरिए ट्रेन टिकट बेचेगा रेलवे, दिल्ली में कहां-कहां, .. जामिया हिंसा: शादाब और तन्हा पर दिल्ली पुलिस ने लगाया यूएपीए.. नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया के साथ अफेयर पर बोला यह शख्स, मुझे.. घरेलू उड़ानों का किराया रूट के हिसाब से, दिल्ली से मुंबई का ..
Source link