छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. (Demo Pic)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है.
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी में मेडिकल, दवा, एंबुलेंस, सुरक्षा और खाद्य से जुड़ी 10 सेवाओं को भी शामिल किया गया. एस्मा लागू होने के बाद अब हड़ताल पर जाने से दंडात्मक कार्रवाई होगी. बता दें कि शनिवार को ही मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने सरकार को चेतावनी दी थी. मास्क और अन्य व्यवस्थाएं नहीं होने से काम करने से इंकार कर दिया था. जूनियर डॉक्टर ने सरकार को पत्र लिख कर मास्क/किट की मांग की थी.
ऐसी रखी जा रही निगरानी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अब राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के दौरान 25 ड्रोन और 300 कैमरों की मदद से भी 24 घंटे निगरानी करने की तैयारी की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस ( COVID-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लाॅकडाउन के दौरान इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम में बनाए गए वार रूम के जरिए पूरे शहर और इसके चारों तरफ से निगरानी रखी जा रही है. इसके लिए 25 ड्रोन कैमरे के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में लगे 300 कैमरों की मदद से शहर में आने-जाने वाले एक-एक वाहन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. इन ड्रोन और कैमरों से मिले इनपुट का वार रूम में 24 घंटे सातों दिन मानिटरिंग की जा रही है.
ये भी पढ़ें:
Lockdown: वाराणसी में हुआ मां का निधन, अंतिम दर्शन के लिए रायपुर से पैदल ही चल पड़ा बेटा
COVID-19: रायपुर का शास्त्री मार्केट पूरी तरह बंद, बैरिकेटिंग कर पुलिस ने चिपकाया नोटिस
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 28, 2020, 3:21 PM IST

