कोरोना के संक्रमण काल में भी उन्होंने अपने साथियों के लिए यह कविता समर्पित की है. (कॉन्सेप्ट इमेज)
आईपीएस अधिकारी शशि मोहन सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video) पर भी जमकर वायरल हो रहा है.
आईपीएस अधिकारी शशि मोहन सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video) पर भी जमकर वायरल हो रहा है. शशि मोहन दंतेवाड़ा में 9वीं बटालियन के कमांडेंट हैं उनके इस वीडियो का टाइटल वर्दी फिर आहुति. आईपीएस अफसर के इस वीडियो पर काफी लोगों का अच्छा रिएक्शन भी सोशल मीडिया (Social Media) पर आ रहा है.
कोरोना योद्धा ने साथियों के लिए लिखी कविता
छत्तीसगढ़ के आईपीएस अधिकारी शशि मोहन सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने कोरोना वारियर्स के लिए कविता गाया है जो काफी सुर्खियां बटोर रही है. दरअसल, शशि मोहन सिंह छालीवुड में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं. छालीवुड में उन्होंने कई फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता काम भी किया है. बहरहाल, अभी वो बस्तर संभाग में सेनानी 9वीं वाहिनी दंतेवाड़ा में कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं. शशि मोहन सिंह ने कोरोना वारियर्स को समर्पित करते हुए एक कविता लिखी है और साथ ही उन्होंने वीडियो बनाकर कोरोना वारियर्स को अपनी कविता को समर्पित करते हुए खुद ही गाया है.शशि मोहन सिंह कहते हैं कि कोरोना काल में सभी को नमन करते हुए यह कविता पुलिस के उन साथियों को समर्पित कर रहा हूं, जो दिन रात अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की सेवा में लगे हुए हैं. कविता का शीर्षक रखा है वर्दी फिर आहुति. साथ ही वो कहते हैं कि देश यदि यग्य है तो वर्दी आहुति है. हर शहर उदास है वर्दी में है देवदूत है. इस कविता में शशि मोहन सिंह ने वर्दी को लेकर कई रुपों को बताया है कि वर्दी आखिर किस तरह से लोगों की रक्षा करती है. चाहे दौर या परेशानियां कोई भी क्यों ना हो, हर दौर परिस्थितियों में वर्दी अपना फर्ज निभाती है. कोरोना के संक्रमण काल में भी उन्होंने अपने साथियों के लिए यह कविता समर्पित की है.
ये भी पढ़ें:
सरकारी दफ्तरों में पहले सैनिटाइजेशन फिर कामकाज, CM भूपेश बघेल ने CS को दिए निर्देश
COVID-19: छत्तीसगढ़ विधानसभा में बनाया गया कंट्रोल रूम, ऐसे भेज सकेंगे अपनी शिकायत
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 28, 2020, 4:24 PM IST


