वायरस को हराने के लिए टीआई राजेश साहू ने खुद ही गीत लिखा है.
पुलिस अधिकारी (Police Officer) के इस पहल की हर तरफ चर्चा हो रही है. इस अच्छी कोशिश के लिए बसंतपुर टीआई राजेश साहू (Basantpur TI Rajesh Sahu) की काफी तारीफ भी हो रही है.
राजनांदगांव. तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर देशभर में लोगों को जागरुक किया जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर देशभर के मुख्यमंत्री लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करने की अपील कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के एक पुलिस अधिकारी ने लोगों को जागरुक करने की एक अच्छी पहल की है. राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के इस पुलिस अफसर (Police Officer) ने खुद कोरोना से बचाव के लिए एक गाना (Song) लिखा है. हाथ में माइक (Mike) लेकर ये अधिकारी खुद गाना भी गा रहे हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं. पुलिस अधिकारी के इस पहल की हर तरफ चर्चा हो रही है. इस अच्छी कोशिश के लिए बसंतपुर टीआई राजेश साहू की काफी तारीफ भी हो रही है.
इस समय पूरा देश कोरोना वायरस को हराने घर में रहकर जंग लड़ रहा है. केंद्र सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन किया है. इसके बाद भी शहर में कुछ ऐसे लोग है जो लाख हिदायतों के बाद भी नियमों को पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों को जागरूक करने बसंतपुर थाना के निरीक्षक राजेश साहू ने एक अनोखा कदम उठाया है.
पुलिस अधिकारी को हो रही तारीफ
टीआई राजेश साहू के कोशिशों की काफी तारीफ हो रही है.
अपने गाने के जरिए टीआई राजेश साहू लोगों को अपने घरों पर ही रहने की अपील कर रहे हैं. पुलिस लगातार लोगों को समझाइस दे रही है कि बेवजह घरों से ना निकलें. शहर के कई इलाकों में घूम-घूम कर टीआई राजेश गाना गा रहे हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को गाना गाकर समझा रहे है कि आप सुरक्षित रहिए और परिवार सहित शहर और देश को भी सुरक्षित रखिए.
अपने गाने के जरिए टीआई राजेश साहू लोगों को अपने घरों पर ही रहने की अपील कर रहे हैं
टीआई ने खुद लिखा गाना
ये भी पढ़ें:
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए राजनांदगांव से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 2, 2020, 12:15 PM IST


