COVID-19: कोरोना से निपटने इस पुलिस अफसर ने लिखा गाना, ऐसे कर रहे म्यूजिकल अपील, COVID 19 latest update police officer wrote a song to escape from corona virus and makes musical appeal | rajnandgaon – News in Hindi

वायरस को हराने के लिए टीआई राजेश साहू ने खुद ही गीत लिखा है.

पुलिस अधिकारी (Police Officer) के इस पहल की हर तरफ चर्चा हो रही है. इस अच्छी कोशिश के लिए बसंतपुर टीआई राजेश साहू (Basantpur TI Rajesh Sahu) की काफी तारीफ भी हो रही है.

राजनांदगांव. तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर देशभर में लोगों को जागरुक किया जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर देशभर के मुख्यमंत्री लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करने की अपील कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के एक पुलिस अधिकारी ने लोगों को जागरुक करने की एक अच्छी पहल की है. राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के इस पुलिस अफसर (Police Officer) ने खुद कोरोना से बचाव के लिए एक गाना (Song) लिखा है. हाथ में माइक (Mike) लेकर ये अधिकारी खुद गाना भी गा रहे हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं. पुलिस अधिकारी के इस पहल की हर तरफ चर्चा हो रही है. इस अच्छी कोशिश के लिए बसंतपुर टीआई  राजेश साहू की काफी तारीफ भी हो रही है.

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस को हराने घर में रहकर जंग लड़ रहा है. केंद्र सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन किया है. इसके बाद भी शहर में कुछ ऐसे लोग है जो लाख हिदायतों के बाद भी नियमों को पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों को जागरूक करने बसंतपुर थाना के निरीक्षक राजेश साहू ने एक अनोखा कदम उठाया है.

पुलिस अधिकारी को हो रही तारीफ

राजनांदगांव में पुलिस की एक अलग ही छवि अब नजर आ रही है. बसंतपुर टीआई राजेश साहू ने लोगों को गाना गाकर कोरोना वायरस के लॉकडाउन के समय घरों में रहने की अपील की है. उन्होंने अपने क्षेत्र के नंदी चौक पर लाउड स्पीकर के जरिए गीत गाकर लोगों को जागरुक किया बड़ी. बात यह है कि टीआई राजेश साहू ने कोरोना वायरस को हराने के संबंध में खुद ही गीत लिखा है.
chhattisgarh news, cg news, rajnandgaon news, police singh song, rajnandgaon ti sing song for corona, police sing song to spread awareness for corona virus, rajnandgaon police sing song video viral, police viral video, छत्तीसगढ़ न्यूज, रायपुर न्यूज, कोरोना वायरस, पुलिस ने गाया गाना, कोरोना से बचाव के लिए पुलिस ने गाया गाना, राजनांदगांव टीआई का कोरोना गाना, राजनांदगांव पुलिस ने गाया गाना, कोरोना वायरस, कोरोना वायरस लेटेस्ट न्यूज, कोविड 19 लेटेस्ट न्यूज, राजनांदगांव पुलिस वायरल वीडियो
टीआई राजेश साहू के कोशिशों की काफी तारीफ हो रही है.

 अपने गाने के जरिए टीआई राजेश साहू लोगों को अपने घरों पर ही रहने की अपील कर रहे हैं. पुलिस लगातार लोगों को समझाइस दे रही है कि बेवजह घरों से ना निकलें. शहर के कई इलाकों में घूम-घूम कर टीआई राजेश गाना गा रहे हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को गाना गाकर समझा रहे है कि आप सुरक्षित रहिए और परिवार सहित शहर और देश को भी सुरक्षित रखिए.

अपने गाने के जरिए टीआई राजेश साहू लोगों को अपने घरों पर ही रहने की अपील कर रहे हैं

 टीआई ने खुद लिखा गाना

कोरोना के खौफ को दूर करने के साथ वायरस को हराने के लिए टीआई राजेश साहू ने खुद ही गीत लिखा है. फिर से आनंद उत्सव होगा… यह करते हैं एलान… कोरोना भाग जाएगा …. हम जीतेंगे संग्राम, अपने इस गाने के जरिए टीआई लोगों को जागरुक कर रहे हैं. टीआई राजेश साहू का कहना है कि लगातार पुलिस की समझाइस के बावजूद अभी भी कुछ लोग एक दूसरे को देखने के बहाने घरों से निकल रहे हैं. उन्हें घरों में ही रहने की सलाह दी गई है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को हराने के लिए हमें खुद सतर्क और सुरक्षित रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए राजनांदगांव से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 2, 2020, 12:15 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here