COVID-19: छत्तीसगढ़ में 3 मई तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, रजिस्ट्री भी नहीं होगी COVID-19: Chhattisgarh liquor shops to be closed till May 3, registry will not be there | raipur – News in Hindi

COVID-19: छत्तीसगढ़ में 3 मई तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, रजिस्ट्री भी नहीं होगी

लॉकडाउन के कारण सरकार ने शराब की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है. सांकेतिक तस्वीर.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार द्वारा कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रदेश की सभी देशी-विदेशी मंदिरा दुकानों को 28 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार द्वारा कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रदेश की सभी देशी-विदेशी मंदिरा दुकानों को 28 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था. राज्य सरकार ने ये समय सीमा अब 3 मई तक बढ़ा दी है. दुकानों के साथ ही गोदामों सहित देशी मंदिरा के मद्य भण्डागारों को भी बंद रखने का निर्णय लिया है. प्रदेश में शराब की दुकाने पिछले महीने की 19 मार्च से बंद हैं.

लॉकडाउन (Lockdown) के कारण प्रदेश की सभी शराब की दुकाने बंद हैं. वहीं दूसरी ओर सरकार ने प्रदेश के सभी पंजीयन कार्यालयों को भी 3 मई तक बंद करने का निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियात के तौर पर राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय अब आगामी 3 मई तक बंद रहेंगे. इसके पहले पंजीयन कार्यालय को 28 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश वाणिज्यिकर विभाग द्वारा जारी किया गया था.

लॉकडाउन खुलने का इंतजार
लॉकडाउन पार्ट 3 मई तक रहेगा. इसके बाद यदि लॉकडाउन खोला जाता है तो राज्य सरकार शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय ले सकती है. ऐसे में अब देखना यह होगा कि आगामी आने वाली 3 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्या फैसला लेते है. अगर लॉकडाउन की तारीख आगे बढाई गई तो फिर प्रदेश में शराब की दुकानों के खुलने की संभावना कम ही होगी.ये भी पढ़ें:

मंगलसूत्र से जरूरी मास्क: Twitter पर छाई मैरिज कपल की ये खूबसूरत तस्वीर, विधानसभा अध्यक्ष ने भी सराहा

Lockdown 2.0: कोरोना के कारण श्मशान में लॉक हुईं अस्थियां, मुक्ति का इंतजार

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 29, 2020, 7:28 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here