तब्लीगी जमात के सदस्यों को बस से रवाना किया गया.
लॉकडाउन (Lockdown) के कारण छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में फंसे दूसरे राज्य के लोगों को वापस भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है.
कोरबा में आए तब्लीगी जमात के सदस्यों द्वारा कलेक्टर किरण कौशल को आवेदन प्रस्तुत कर अपने गृह नगर दिल्ली जाने की अनुमति चाही गई थी. कलेक्टर ने जमातियों के सामूहिक आवेदन पर उन्हें मुस्तफाबाद उत्तर पूर्व दिल्ली जाने की इजाजत दी है. सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव और नियंत्रण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग व शासन के दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश भी दिये गये हैं. सभी जमातियों को दिल्ली पहुंचने पर वहां के जिला प्रशासन को सूचित करने और तय दिशा निर्देशों का पालन करने के भी निर्देश दिए गये हैं.
इन रास्तों से गुजरेगी बस
गेवरा से निकली बस क्रमांक सीजी-10 जी 1566 कटघोरा- अंबिकापुर, बम्हनी, रैनकोट, रबाटगंज बनारस, कानपुर, आगरा, नोएडा होकर मुस्तफाबाद दिल्ली पहुंचेगी. इसी मार्ग से बस की वापसी भी जिला प्रशासन द्वारा तय की गई है. मुस्तफाबाद दिल्ली से राताखार मस्जिद पहुंचे इन सभी 28 जमातियों को निजामुद्दीन में आयोजित मरकज में शामिल होने और कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने की आशंका पर एसईसीएल गेवरा के सीईटीआई हास्टल में में एक अप्रैल को क्वारेंटाइन किया गया था. इस दौरान इन सभी की लगातार मेडिकल मॉनिटरिंग की जाती रही. सभी जमातियों के गले व नाक के स्वाब सेम्पल लेकर एम्स रायपुर की लैब में परीक्षण कराया गया था. सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इन सभी जमातियों को लेकर कोरबा से एक बस रविवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुई. बस में जमातियों के लिए पर्याप्त मात्रा में मास्क एवं सेनेटाईजर आदि की व्यवस्था की गई.ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन के बीच इस राज्य में कल से शुरू होगी शराब की होम डिलीवरी
COVID-19: कोरोना से जंग में PPE किट को लेकर चिंता में क्यों हैं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री?
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोरबा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 4, 2020, 7:04 AM IST

