कोरबा में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या दो हो गई है. (File Photo)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा जिले से कोरोना वायरस (Corona Virus) का एक नया मामला सामने आया है.
कलेक्टर किरण कौशल का कहना है कि लड़का महाराष्ट्र (Maharashtra) का रहने वाला है. कोरोना पॉजिटिव ये लड़का कटघोरा या कोरबा का मूल निवासी नहीं है. इलाज के लिए मरीज को रायपुर एम्स (AIIMS, Raipur) भेजा जा रहा है. लड़के के साथ कुछ और लोग भी मौजूद थे. सभी को मस्जिद में ही क्वारंटीन कर दिया गया है. सभी का सैंपल लेकर जांच की जाएगी. कलेक्टर ने कहा कि मरकज से संबंधित लोगों को दीपका के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है. कुल 20 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है.
कोरबा में मरीजों की संख्या हुई 2
मालूम हो कि हाल ही में कोरबा से कोरोना वायरस का पहला केस सामने आया था. नोडल अधिकारी (कोरोना नियंत्रण) दीपक राज ने जानकारी देते हुए बताया था कि पढ़ाई के लिए यह युवक कोरबा से लंदन गया था. 18 मार्च को लंदन से वापस भारत लौटा था. इसके बाद एहतियात के तौर पर उसे क्वारंटाइन कर दिया गया था और जांच सैंपल लिया गया था. फिर रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई थी. मरीज को इलाज के लिए रायपुर एम्स में शिफ्ट कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें:
बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो पुलिसकर्मी सहित तीन की मौत
कोरोना संकट के बीच अब रायपुर में फैला पीलिया, यहां मिले 9 मरीज
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोरबा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 4, 2020, 12:57 PM IST