COVID-19: दो जिले से मिले 14 नए मरीज, 17 घंटे में एक्टिव केस बढ़कर हुए 235, COVID 19 live update 14 new patients from rajnandgaon bemetara active cases 235 in 17 hours | raipur – News in Hindi

COVID-19: दो जिलों से मिले 14 नए मरीज, 17 घंटे में एक्टिव केस बढ़कर हुए 235

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या फिर बढ़ गई है. (Demo PIc)

अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 235 हो गई है. छत्तीसगढ़ में कुछ मरीजों का आंकड़ा 307 हो गया है. वहीं 72 लोगों ने कोरोना को मात भी दे दी है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में फिर एक बार कोरोना मरीजों (COVID-19) की संख्या में तेजी से इजाफा हुए है. मजह 17 घंटे में दो सूबे के दो जिलों से 14 नए केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की मिलने की पुष्टि अपने ट्विटर हैंडल में की है. ताजा मामला राजनांदगांव (Rajnandgaon) और बेमेतरा (Bemetara) से आया है. राजनांदगांव जिले से 12 और बेमेतरा जिले से 2 नए मरीज मिले हैं. अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 235 हो गई है. छत्तीसगढ़ में कुछ मरीजों (Coronavirus) का आंकड़ा 307 हो गया है. वहीं 72 लोगों ने कोरोना को मात भी दे दी है.

जानकार बताते हैं कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है क्योंकि अभी सवा लाख के करीब लोगों का छत्तीसगढ़ आना बाकी है. ऐसे में छत्तीसगढ़ की स्थिति कितनी भयावह होगी इस बात का अंदाजा लगाना फिलहाल मुश्किल है. वहीं सरकार का दावा है कि छत्तीसगढ़ में रोज 3000 से अधिक सैंपलों की जांच की जा रही है. अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है.

इन जिलों में आए नए मरीज

सोमवार को कुल 41 नए मरीज छत्तीसगढ़ में मिले जिनमें मुंगेली जिले के सर्वाधिक 30 केस शामिल हैं. तो वहीं एक और नए जिले धमतरी में कोरोना की एंट्री हुई है. धमतरी में कोरोना के 02 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. कांकेर में 03,  इसके साथ ही बिलासपुर, बलरामपुर और राजनांदगांव जिले के 01-01 मरीज संक्रमित की सूची में शामिल हुए हैं. तो वहीं रायपुर, रायगढ़ और कोरिया जिले के भी 01-01 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इन नए मरीजों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 221 हो गई है.

05 ने दी कोरोना को मात

कोरोना के नए संक्रमण के मामले में भले ही सोमवार का दिन अच्छा नहीं माना जा सकता लेकिन 05 मरीज कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं. इनमें रायपुर एम्स में भर्ती कवर्धा, गरियाबंद, बलौदाबाजार, बालोद जिले के 01-01 मरीज शामिल हैं. तो वहीं अम्बिकापुर कोविड अस्पताल में भर्ती सूरजपुर जिले का एक मरीज कोरोना को मात देने में सफल हुआ है. 05 नए डिस्चार्ज के साथ ही कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 72 तक पहुंच गया है. अब जो मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं उन्हें  14 दिनों तक अनिवार्य होम क्वारंटाइन में रहने ने निर्देश दिए गए हैं.

 

ये भी पढ़ें: 

COVID-19 Update: 8 दिनों में तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, मिले 41 नए मरीज, एक्टिव केस हुए 221 

VIDEO: लू को लेकर अलर्ट जारी, दोपहर 1 से 5 बजे तक घर पर रहने की सलाह

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 26, 2020, 2:17 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here