Covid-19: बेहतर कार्य के लिए वाहवाही लूटने वाले रायपुर AIIMS ने किसे किया सैल्यूट? Covid-19: Who did the AIIMS, who robbed accolades for better work, salute | raipur – News in Hindi

Covid-19: बेहतर कार्य के लिए वाहवाही लूटने वाले रायपुर AIIMS ने किसे किया सैल्यूट?

रायपुर एम्स में कोरोना से संक्रमित 36 मरीजों का इलाज किया गया. (प्रतीकात्मक फोटो)

कोरोना वायरस से संक्रमण से ग्रसित मरीजों को ठीक करने के मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एम्स की वाहवाही हर ओर हो रही है.

रायपुर. कोरोना वायरस से संक्रमण से ग्रसित मरीजों को ठीक करने के मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एम्स की वाहवाही हर ओर हो रही है. छत्तीसगढ़ में अब तक 37 कोविड-19 संक्रमित मरीजों में से 36 का इलाज रायपुर एम्स में हुआ है. इनमें से 31 मरीज ठीक हो चुके हैं. किसी की भी जान अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते नहीं गई है. बेहतर कार्य के लिए वाहवाही लूटने वाले एम्स प्रबंधन ने सेवा में लगे एक अन्य स्टाफ को सैल्यूट किया है.

राजधानी रायपुर के फूल चौक-नयापारा स्थित होटल वेंकटेश के स्टाफ और मैनेजमेंट को एम्स रायपुर में सेल्यूट किया है. एम्स की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि संकट और विपरीत परिस्थितियों में भी होटल प्रबंधन ने सेवा जारी रखने का निर्णय लिया इनके हौसले को सलाम. दरअसल एम्स के जिस नर्सिंग स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव मिला है वह होटल वेंकटेश में ही रहे थे. पॉजिटिव आने के बाद भी होटल प्रबंधन ने अपनी सेवा नि:शुल्क ही जारी रखने का निर्णय लिया है. होटल वेंकटेश बीजेपी नेता केदार गुप्ता का है जिन्होंने खुद ही पहल कर अपना पूरा होटल एम्स को सौंप दिया है.

पॉजिटिव मिलने के बाद होटल को किया सील
एम्स के नर्सिंग स्टाफ को पॉजिटिव मिलने के बाद वे जिस होटल वेंकटेश में रह रहे थे उसे पूरी तरह से सील कर दिया गया. दोनों तरफ से रोड ब्लॉक कर होटल को भीतर और बाहर से पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया, वहां मौजूद सभी स्टाफ और अन्य सदस्यों का सैंपल लिया गया. एम्स के जिस नर्सिंग स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव मिला है उनके संपर्क में आने वाले करीब 53 लोगों का सैंपल लिया गया, संक्रमण ज्यादा तेजी से ना फैले इसलिए तत्काल जांच भी की गई और सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई.

अब तक हुई 13786 संदिग्धों की जांच
26 अप्रैल शाम 5 बजे की स्थिति में छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 13786 संदिग्धों की जांच की गई है, जिनमें से 12406 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव रही तो वहीं कुल

37 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जो में 37 कोरोना की ज़द में आए उनमें से 32 पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या शेष 05 है, साथ ही वर्तमान में 29308 व्यक्ति होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं.

ये भी पढ़ें:
Lockdown: शुरू हुए मनरेगा के काम, महासमुंद में 1 लाख 63 हजार मजदूरों को काम का दावा 
Lockdown 2.0: ‘मजदूर हूं… लेकिन रोटी ही नहीं परिवार से भी प्यार है साहब’

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 27, 2020, 8:06 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here