क्वारंटाइन बेड वैगन शॉप में बनाया जा रहा है. (प्रतीकात्मक फोटो)
SECR, रायपुर मंडल ने बनाए आइसोलेशन (Isolation) और क्वारंटाइन वार्ड (Quarentine ) के लिए वैगन रिपेयर शॉप (Wagon Repair Shop) द्वारा पलंग (Bed) बनाए जा रहे हैं
वैगन शॉप में तैयार हो रहा बेड
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निर्देशानुसार वैगन रिपेयर शॉप रायपुर को हॉस्पिटल बेड बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है. रायपुर वैगन रिपेयर शॉप के मुख्य कर्मशाला प्रबंधक प्रदीप कामले ने बताया कि इसके लिए तकरीबन 50 स्टाफ की एक स्पेशल गैंग बनाया गई है जो लॉकडाउन के दौरान भी वर्कशॉप में संरक्षा और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए हॉस्पिटल बेड का निर्माण कर रहे है.

बताया जा रहा है कि 20 और बेड बनाने की सामग्री उपलब्ध है.
मुख्य कर्मशाला प्रबंधक प्रदीप कामले के लिए बेड बनाने के लिए आवश्यक सामग्री सामान्य भंडार डिपो से मुहैया कराया गया है. अब तक 30 बेड का निर्माण कर उसे रायपुर मंडल रेलवे चिकित्सालय के सुपुर्द कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि 20 और बेड बनाने की सामग्री उपलब्ध है. इसके अलावा वैगन रिपेयर शॉप रायपुर को 50 और बेड बनाने के लिए तैयार रहने कहा गया है.
ये भी पढ़ें:
COVID-19: तबलीगी जमात से जुड़ा 16 साल का लड़का मिला कोरोना पॉजिटिव, मस्जिद में किया गया था क्वारंटीन
महुआ बीनने गई महिला को हाथियों ने कुचलकर मारा, चार को किया घायल
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 4, 2020, 3:11 PM IST