COVID-19: रायपुर AIIMS आइसोलेशन वार्ड में तैनात नर्सिंग ऑफिसर को संक्रमण, कुल मामले 37 हुए – COVID-19: Transition to nursing officer posted in Raipur AIIMS isolation ward, total 37 cases | raipur – News in Hindi

COVID-19: रायपुर AIIMS आइसोलेशन वार्ड में तैनात नर्सिंग ऑफिसर को संक्रमण, कुल मामले 37 हुए

रायपुर एम्स के एक नर्सिंग ऑफिसर को कोविड-19 का संक्रमण हो गया है. (प्रतीकात्मक फोटो)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में स्थित एम्स (AIIMS Raipur) के एक नर्सिंग ऑफिसर को कोविड-19 का संक्रमण हो गया है. ये बहादुर कोरोना वारियर 14 अप्रैल से एम्स के आइसोलेशन वार्ड में तैनात थे.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में स्थित एम्स (AIIMS Raipur) के एक नर्सिंग ऑफिसर को कोविड-19 (COVID-19) का संक्रमण हो गया है. ये बहादुर कोरोना वारियर 14 अप्रैल से एम्स के आइसोलेशन वार्ड में तैनात थे. शुक्रवार को उनकी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इससे छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या बढ़कर 37 हो गई और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 07 हो गई है. वे 10 दिनों की ड्यूटी के बाद 14 अप्रैल से क्वारंटाइन में थीं. रायपुर एम्स ने उनकी देखभाल करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है. रायपुर एम्स ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 24, 2020, 11:49 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here