CM भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार को लेकर समीक्षा बैठक की (फाइल फोटो)
बता दें कि इससे पहले राज्य में 28 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए इसे 6 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.
रायपुर दुर्ग जहां सबसे ज्यादा हॉट स्पॉट बना हुआ है वहां अस्पताल में बेड की आवश्यकता की समीक्षा की गई :छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रविंद्र चौबे https://t.co/LJeZGtaEOF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2020
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को जानकारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कैंप कार्यालय में हुई कैबिनेट बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जबकि उसके अनुपात में स्वस्थ होने वालों की संख्या कम है. इसलिए हालातों के मद्देनजर 22 जुलाई से चल रहे लॉकडाउन को 7 दिन के लिए और बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है. हालांकि कृषि मंत्री ने ये भी जानकारी दी कि जिला प्रशासन को लॉकडाउन को बढ़ाने या ना बढ़ाने का फैसला लेने का अधिकार दिया गया है. यानि जिला कलेक्टर अपने स्तर पर इसे बढ़ा, सकते हैं या छूट देने पर फैसला कर सकते हैं.
वर्तमान में सबसे ज्यादा संक्रमण रायपुर दुर्ग में सामने आया है. फिलहाल रायपुर सहित 15 जिलों में अभी लॉकडाउन लागू है. पिछले तीन दिन में अकेले रायपुर में 600 मरीज संक्रमित पाए गए. वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7600 को पार कर चुका है.

