COVID-19: सरकार का फैसला, अब 7 अप्रैल तक नहीं खुलेगी शराब दुकान, बार और क्लब, covid 19 latest update chhattisgarh government decided not to open any liquor shop till 7 april | raipur – News in Hindi

COVID-19: सरकार का फैसला, अब इस तारीख तक नहीं खुलेगी कोई भी शराब दुकान

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने देशी-विदेशी शराब दुकानों (Liquor Shop) के साथ ही क्लब (Club) और बार (Bar) को बंद रखने की तारीख बढ़ा दी है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने देशी-विदेशी शराब दुकानों (Liquor Shop) के साथ ही क्लब (Club) और बार (Bar) को बंद रखने की तारीख बढ़ा दी है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने देशी-विदेशी शराब दुकानों (Liquor Shop) के साथ ही क्लब (Club) और बार (Bar) को बंद रखने की तारीख बढ़ा दी है. अब नए आदेश के मुताबिक 1 अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल तक देशी- विदेशी शराब दुकानों के साथ ही क्लब और बार को बंद रखने का फैसला लिया है. कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. पहले 31 मार्च तक देशी-विदेशी शराब दुकानों, क्लब और बार को बंद करने का निर्णय लिया गया था. अब तारीखों को सात दिन और आगे बढ़ा दिया गया है. वाणिज्यिक कर (आबकारी ) विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. राज्य शासन द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के रायपुर (Raipur), बिलासपुर (Bilaspur) स्थित गोदामों सहित सभी जिलों में स्थित देशी मदिरा के मद्य भण्डागारों को 7 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही प्रदेश के सभी रेस्टोरेंट- होटल बार और क्लब को भी 7 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. पहले 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे, जिसे बढ़ाकर अब 7 अप्रैल कर दिया गया है.

पंजीयन कार्यालय भी बंद

कोरोना वायरस (COVID19) के रोकथाम के लिए राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय अब 7 अप्रैल तक बंद रहेंगे. इसके पहले पंजीयन कार्यालय को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश वाणिज्यिकर (पंजीयन कार्यालय) द्वारा जारी किए गए थे. अब आगागी 7 अप्रैल तक राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: 
Lockdown: जनता कर्फ्यू की तर्ज पर जशपुर में होगा जन लॉकडाउन, कलेक्टर ने बताई वजह 

 

COVID-19: लॉकडाउन में ‘फरिश्ता’ बने किन्नर, मांगकर घर चलाने वालों ने ऐसे की मदद 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: March 31, 2020, 4:21 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here