COVID-19: सामने आया कोरोना वायरस का नया मामला, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 7 | raipur – News in Hindi

COVID-19: रायपुर में 21 साल का युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 7

युवेंट्स के फॉरवर्ड पाउलो डेबल ने कहा कि वह अच्‍छी चल फिर सकते हैं (सांकेतिक फोटो)

मालूम हो कि गुरुवार को 24 घंटे में कोरोना के 5 नए मामले सामने आए थे. ये मामले रायपुर, दुर्ग (Durg) और बिलासपुर (Bilaspur) के थे.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. नया मामला राजधानी रायपुर (Raipur) से सामने आया है. फिलहाल मरीज का इलाज एम्स में किया जा रहा है. मालूम हो कि गुरुवार को 24 घंटे में कोरोना के 5 नए मामले सामने आए थे. ये मामले रायपुर, दुर्ग (Durg) और बिलासपुर (Bilaspur) के थे. इससे पहले राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले से भी एक मामला सामने आ चुका है.

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी रायपुर से कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है. 21 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है. कुछ दिन पहले युवक यूके (United Kingdom) से लौटा है. फिर उसे होम आइसोलेशन में ही रखा गया था. लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल लाया गया है. फिलहाल, मरीज का इलाज एम्स में किया जा रहा है. बता दें कि अब राजधानी रायपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. तो वहीं दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव से एक-एक पॉजिटिव केस सामने आए हैं. मालूम हो कि छत्तीसगढ़ का सबसे कम उम्र का कोरोना पॉजिटिव मामला रायपुर से सामने आया है.

सरकार का सख्त आदेश

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने तत्काल प्रभाव से एस्मा (ESMA) लगा दिया है. 10 अति आवश्यक सेवाओं पर एस्मा लगा दिया गया है. सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य और चिकित्सकीय संस्थानों पर ये आदेश लागू होगा. सरकार द्वारा जारी इस आदेश के मुताबिक अब डॉक्टर (Doctor) काम करने से इंकार नहीं कर सकेंगे. नर्स और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कर्मचारियों को भी अपना काम करना होगा. आदेश के मुताबिक अब नर्स और डॉक्टर हड़ताल (Strike) या काम बंद नहीं कर सकते.

रायपुर पुलिस लगातार लोगों को समझाइश भी दे रही है.

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी में मेडिकल, दवा, एंबुलेंस, सुरक्षा और खाद्य से जुड़ी 10 सेवाओं को भी शामिल किया गया. एस्‍मा लागू होने के बाद अब हड़ताल पर जाने से दंडात्मक कार्रवाई होगी. बता दें कि शनिवार को ही मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने सरकार को चेतावनी दी थी. मास्क और अन्य व्यवस्थाएं नहीं होने से काम करने से इंकार कर दिया था. जूनियर डॉक्टर ने सरकार को पत्र लिख कर मास्क/किट की मांग की थी.

ये भी पढ़ें:
COVID-19: काम करने से इंकार नहीं कर सकेंगे डॉक्टर, छत्तीसगढ़ सरकार ने लगाया एस्मा 

Lockdown: वाराणसी में हुआ मां का निधन, अंतिम दर्शन के लिए रायपुर से पैदल ही चल पड़ा बेटा

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: March 28, 2020, 4:27 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here