COVID-19: सूरजपुर शिविर के 9 संदिग्धों में से 2 संक्रमित, छत्तीसगढ़ में 40 पॉजिटिव केस COVID-19: 2 out of 9 suspects of Surajpur camp infected, 40 positive cases in Chhattisgarh | raipur – News in Hindi

छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब 4 एक्टिव केस हैं.

कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण कोविड-19 के फैलाव को लेकर गुरुवार का दिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिहाज से काफी अहम रहा.

रायपुर. कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण कोविड-19 के फैलाव को लेकर गुरुवार का दिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिहाज से काफी अहम रहा. सूरजपुर के 9 और जशपुर में 1 प्रवासी मजदूरों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद  दोबारा जांच के लिए रायपुर एम्स भेजा गया था, जहां आरटी पीसीआर पद्धति से हुए दोबारा जांच में 10 में से 2 मरीज पॉजिटिव पाए गए. इसके अलावा 1 की जांच दोबारा से की जाएगी और 7 की रिपोर्ट नेगेटिव आई. फाइनल रिपोर्ट के बाद प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 38 से बढ़कर 40 हो गई. पॉजिटिव मरीजों में दोनों सूरजपुर के शिविर में ठहराए गए थे.

रायपुर एम्स से आज सुबह डिस्चार्ज हुए 2 मरीजों को मिलाकर अब तक 36 पूरी तरह से ठीक हो कर डिस्चार्ज हो चुके हैं. कोरोना के बढ़ते हुए आंकड़े के साथ ही छत्तीसगढ़ में फिर से कोरोना की वापसी दिखाई पड़ रही है, जो शासन-प्रशासन के लिए चिंता की बात है. दरअसल छत्तीसगढ़ कोरोना को मात देने के मामले में दो बार 90 फीसदी स्कोर के बाद नए मरीजों ने परेशानियां बढ़ा दी है. राज्य में कोरोना मामलों में नोडल अधकारी व मीडिया प्रवक्ता डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि रायपुर एम्स में सूरजपुर में 28 अप्रैल को पॉजिटिव मिले की भी दोबारा जांच की गई थी. आज 2 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है.

रैपिड टेस्ट का परिणाम रहा 20 फीसदी!
सूरजपुर-जशपुर में जिन प्रवासी मजदूरों की जांच की गई उनके 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, रायपुर एम्स में हुए दोबारा जांच में 2 की पॉजिटिव और 6 की नेगिटिव रिपोर्ट आना के बाद यह तय हो गया कि रैपिड टेस्ट किट का सक्सेस रेट अब तक महज 20 फीसदी ही रहा. हालांकि की 1 मरीज की दोबारा से जांच की जाएगी.महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ पहुंचे थे मजदूर

सूरजपुर-जशपुर में जिन 10 प्रवासी श्रमिकों की जांच रिपोर्ट प्रारंभिक तौर पर पॉजिटिव और एम्स में दोबारा जांच के बाद 3 के पॉजिटिव मिले हैं. यह सभी मजदूर महाराष्ट्र से राजनंदगांव पहुंचे थे, जहां प्रशासन ने बस के माध्यमों से उन्हें सूरजपुर भेजा था, मूलतः झारखंड के सभी मजदूर पैदल ही अपने घर जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान इन्हें छत्तीसगढ़ सीमा पर रोका गया था. इसके बाद इन्हें सूरजपुर और जशपुर भेजा गया.

ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: अफसरों के ​इस निर्णय से फैला संक्रमण का दायरा, ग्रीन जोन बनेगा कोरोना का हॉट स्पॉट?

Lockdown 2.0: ‘मजदूर हूं… लेकिन रोटी ही नहीं परिवार से भी प्यार है साहब’

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 30, 2020, 4:48 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here