छत्तीसगढ़ बीजेपी ने 25 करोड़ देने का लक्ष्य तय किया है. (File Photo)
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए बीजेपी (BJP) को अपने तय लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का आग्रह किया है.
अपने लक्ष्य की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी (Vikram Usendi) ने कहा कि देश पर जब संकट है तो ऐसे में बीजेपी कैसे पीछे रह सकती है. प्रदेश बीजेपी ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ देने का लक्ष्य तय किया है. शक्ति केंद्र प्रभारियों के माध्यम से इसे एकत्रित किया जाएगा. फिर इसे पीएम राहत कोष में दिया जाएगा. विक्रम उसेंडी ने यगह भी बताया कि प्रदेश के लक्ष्य पर केंद्रीय बीजेपी की पैनी नजर है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए बीजेपी (BJP) को अपने तय लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का आग्रह किया है.

पूर्व सीएम डॉ, रमन सिंह ने मजदूरों की मदद करने की अपील की है. (File Photo)
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने लिया पत्रछत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Former CM Dr. Raman Singh) ने देश के चार राज्यों की मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर उनके राज्य में छत्तीसगढ़ के फंसे हुए मजदूरों तक मदद पहुंचाने की अपील की है. डॉ रमन सिंह ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh), तेलंगाना (Telangana), गुजरात (Gujarat) और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है कि उनके राज्यों में लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ के जो मजदूर (labourers) फंसे हुए हैं उन तक हर संभव मदद पहुंचाई जाए. पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्रियों से उन मजदूरों तक भोजन, पानी, स्वास्थ्य जांच सहित रहने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है. बता दें कि इन चार राज्यों में छत्तीसगढ़ के सैकड़ों मजदूर फंसे होने की खबर मिल रही है जिन तक मदद पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
इस बार April Fool पर भूल कर भी नहीं करना ऐसी गलती, हो सकती है सख्त कार्रवाई
बड़ी खबर: सरकार ने बस-ट्रक ऑपरेटरों का बकाया टैक्स किया माफ, मिलेगा इतने का फायदा
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 1, 2020, 10:53 AM IST