COVID-19: हॉट स्पॉट कटघोरा के संक्रमित गली पहुंची कलेक्टर, कहा- ऐसे जीतेंगे जंग COVID-19: Collector reached the infected street of Hot Spot Katghora, said- Such will win the battle | korba – News in Hindi

कटघोरा में प्रशासनिक अमले के साथ निरीक्षण को पहुंची कलेक्टर.

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बने कोरबा जिले के कटघोरा के संक्रमण प्रभावित पुरानी बस्ती के जामा मस्जिद वाली गली में कलेक्टर किरण कौशल पहुंची.

कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बने कोरबा जिले के कटघोरा के संक्रमण प्रभावित पुरानी बस्ती के जामा मस्जिद वाली गली में कलेक्टर किरण कौशल पहुंची. कलेक्टर ने वहां रह रहे परिवारों के लोगों से उनका हालचाल पूछा. इलाके की जानकारी भी. कलेक्टर कौशल ने लोगों ने से कहा कि आपके घर में रहने से ही हम कोरोना वायरस से जंग जीत सकेंगे. इसके लिए सबके सहयोग की जरूरत है. सहयोग भी इतना कि आप लोग अपने ही घर में रहें. बेवजह घर से बाहर न निकलें.

कलेक्टर के साथ इस दौरान एसपी अभिषेक मीणा, एडीएम संजय अग्रवाल, कटघोरा एसडीएम सूर्य किरण, सीएमएचओ डा. बी.बी.बोडे भी मौजूद रहे. कलेक्टर ने पुरानी बस्ती के  जामा मस्जिद वाली गली से होकर पीछे वाली गली से गुजरते हुए घरों में रह रहे लोगों को उनके दरवाजों पर बुलाकर हालचाल पूछा. कलेक्टर ने इस दौरान सभी लोगों को संयम रखने की सलाह दी और कहा कि आप लोगों के घरों में रहने से ही हम सब मिलकर जल्द ही कोरोना की लड़ाई जीत जायेंगे और स्थितियां पहले की तरह ही सामान्य हो जाएंगी. कलेक्टर ने लोगों से राशन और दवाईयों की सप्लाई के बारे में भी जानकारी ली.

ऑनलाइन पहुंच रहा सामान
कलेक्टर को लोगों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर वाट्सएप्प पर मांग बता देने पर सामान घर पहुंचाकर मिल जा रहा है. सामान की कमी की कोई समस्या नहीं है. कलेक्टर ने लोगों से कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैम्पल लिये जाने की भी जानकारी ली. संक्रमित क्षेत्र के कोर एरिया के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर किरण कौशल ने हर घर का सेनेटाईजेशन कराने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराईड दवाई का छिड़काव कराने के निर्देश दिए. उन्होंने क्षेत्र की गलियों, घरों के दरवाजे-खिड़कियों सहित अन्य सामानों का भी पूरी तरह से सेनेटाईजेशन कराने के निर्देश दिए. किरण कौशल ने इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने और लॅाक डाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया.मेडिकल टीम भेजने के निर्देश
बीते सोमवार को पहुंची कलेक्टर किरण कौशल ने कटघोरा में मस्जिद वाली गली में एक बीमार महिला के लिए डॉक्टर को बुलाया. कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित पुरानी बस्ती गली में मस्जिद से लगभग 10 घर छोड़कर रहने वाले साहू परिवार की एक महिला के बेचैनी होने और ब्लड प्रेशर बढ़ने की जानकारी कलेक्टर को उसके परिजनों ने दी. कलेक्टर ने तत्काल सीएमएचओ डॉ. बीबी बोडे को महिला का ईलाज कराने के लिए मेडिकल टीम भेजने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें:
COVID-19: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने कॉलोनियों में लोगों ने संभाली कमान

Lockdown 2.0: जानिए- कोरोना से जंग में की गई सख्ती से छत्तीसगढ़ को मिली कितनी ढील? 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोरबा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 21, 2020, 7:41 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here