COVID-19 cases exceeded 64,000 in Pakistan | पाकिस्तान में COVID-19 के मामले 64,000 के पार, 1,317 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में शुक्रवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के 2,636 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 64,028 हो गए. वहीं पाकिस्तान एक दिन में 57 लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या 1,317 तक पहुंच गई.

पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार COVID-19 के मामले सिंध में 25309, पंजाब में 22964, खैबर पख्तूनख्वा में 8842, बलूचिस्तान में 3928, इस्लामाबाद में 2100, गिलगित-बाल्टिस्तान में 658 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 227 हैं. जबकि पाकिस्तान में अभी तक 23,305 मरीज ठीक हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रंप ने PM मोदी को बताया ‘अत्यंत सज्जन व्यक्ति’, खोला पक्की दोस्ती का ये राज

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 11,931 जांच की गई. वहीं अभी तक कुल 5,20,017 लोगों की जांच की गई है. इस बीच पेशावर में एक वरिष्ठ पत्रकार की बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई.

(इनपुट- भाषा)

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here