ब्रासीलिया (Brasilia) : ब्राजील में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर से लोग बेदम हो रहे हैं. जहां पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की वजह से 540 लोगों की मौत हुई है.स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इसी के साथ लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में कोरोना से मौत का आंकड़ा 94 हजार के पार पहुंच गया.
कोरोना का दूसरा इपिसेंटर –
अमेरिका (US) के बाद ब्राजील संक्रमण का सेंटर बन चुका है. ब्राजील में अब तक 27 लाख 33 हजार 677 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. और 24 घंटे में 25 हजार 800 नए संक्रमण के मामले सामने आए, इसी दौरान कुल 541 लोगों की सांसो ने उनका साथ छोड़ दिया. ब्राजील में कोरोना से 94 हजार 104 मौत की पुष्टि हो चुकी है.
शनिवार को ब्राजील में कोरोना के 45 हजार 392 नए मरीज सामने आए थे और उसी 24 घंटे में 1,088 लोगों की मौत हुई थी. एक दिन और पहले यानि शुक्रवार की बात करें तो देश में 52 हजार 382 नए केस और कोरोना की वजह से 1200 लोगों की मौत हुई.
साप्ताहिक आंकड़े में गिरावट !
हफ्ते भर पहले ब्राजील में कोरोना से मौत का आंकड़ा करीब 87 हजार था, यानि पिछले 7 दिनों में 7 हजार की मौत हुई. जबकि उसके पहले के सप्ताह में 8 हजार लोगों की मौत हुई थी.
राहत की बात –
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महामारी की शुरुआत से अबतक इलाज के बाद, करीब 10 लाख 80 हजार लोग कोरोना (COVID-19) से को हरा कर ठीक हो चुके हैं.
आपको बता दें कि शुक्रवार को मेक्सिको ने कोरोना वायरस से मौत के मामले में यूके ( ब्रिटेन ) को पीछे छोड़ दिया. और अब मेक्सिको, अमेरिका , ब्राजील के बाद तीसरा ऐसा देश बन गया है जहां कोरोना संक्रमण ने सबसे ज्या लोगों की जान ली. वहीं अमेरिका और ब्राजील कोरोना के नए मामलों के लेकर टॉप 2 में बने हुए हैं. इससे पहले ब्राजील सरकार के उस फैसले की आलोचना हो चुकी है, जब मौत के मामलों में बढ़ोत्तरी की वजब से मौत के आंकड़े सार्वजनिक न करने का फैसला लिया गया था. जनता के भारी दबाव के बीच सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा था.

