कोरोना के इलाज के लिए ग्लेनमार्क की दवा फेबिफ्लू को सरकार ने दी मंजूरी,103 रुपये की है गोली

  • देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज
  • ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की दवा को मिली मंजूरी

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के बीच अब दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की दवा को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स को इसकी सरकार से मंजूरी भी मिल गई है. कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों को अब ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की दवा दी जा सकेगी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने बताया कि कंपनी ने कोरोना वायरस के पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए एंटीवायरल दवा फेविपिराविर को फेबीफ्लू ब्रांड नाम से पेश किया है. ग्लेनमार्क को 19 जून को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से फेविपिराविर या फेबीफ्लू के विनिर्माण और विपणन के लिए मंजूरी दी गई है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

बता दें कि कंपनी की इस दवा को मंजूरी ऐसे समय मिली है जब भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है. पहले की तुलना में भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कंपनी ने कहा कि यह दवा चिकित्सक की सलाह पर मिलेगी.

glenmark_062020083848.jpgफेबीफ्लू

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

कंपनी ने उम्मीद जताई कि इस दवा से कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज को लेकर मौजूदा दबाव को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी. कंपनी का कहना है कि कोरोना वायरस के हल्के संक्रमण से पीड़ित मरीजों पर इस दवा ने अच्छे नतीजे दिए हैं.

अच्छे नतीजे दिए

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिल्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ग्लेन सल्दान्हा के मुताबिक क्लिनिकल परीक्षणों में फेबीफ्लू ने कोरोना वायरस के हल्के लक्षण वाले मरीजों पर अच्छे नतीजे दिए. यह खाने वाली दवा है और इलाज का सुविधाजनक विकल्प है. कंपनी सरकार और चिकित्सा समुदाय के साथ मिलकर काम करेगी ताकि देश में मरीजों को आसानी से ये दवा मिल सके.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here