इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में हर गुजरते दिन के साथ कोविड-19 (Covid-19) मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. पहले पाकिस्तान के स्पीकर और मंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी (Yousuf Raza Gilani ) का परीक्षण कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है. उनके बेटे कासिम गिलानी ने शनिवार को इस बारे में ट्वीट किया.
कासिम गिलानी ने वर्तमान पाकिस्तान प्रधान मंत्री (Pak PM) इमरान खान (Imraan Khan) की सरकार को अपने पिता के संक्रमण के लिए जिम्मेदार ठहराया है.
ये भी पढ़ें: ‘बेनजीर ने रेप कल्चर को बढ़ावा दिया’, US ब्लॉगर के इस आरोप के बाद PAK पुलिस ने क्या किया
उन्होंने लिखा, ” इमरान खान सरकार और राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो का धन्यवाद! आपने मेरे पिता के जीवन को सफलतापूर्वक खतरे में डाल दिया है. उनका COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है.”
Thank you Imran Khan’s govt and National Accountibilty Burearu! You have successfully put my father’s life in danger. His COVID-19 result came postive. pic.twitter.com/VxiEXFOkZA
— Kasim Gilani (@KasimGillani) June 13, 2020
पूर्व पीएम को आखिरी बार गुरुवार को रावलपिंडी में एनएबी (NAB) की सुनवाई में पेश किया गया था, जिसमें उन पर और कुछ अन्य मंत्रियों पर लक्जरी वाहनों और उपहारों को तोशखाना से रिश्वत के रूप में स्वीकार करने का ओराप लगाया गया था.
अदालत में मौजूदा संक्रमणों की बड़ी संख्या को देखते हुए, गिलानी (Gilani) ने अदालत में व्यक्तिगत उपस्थिति से स्थायी छूट के लिए न्यायाधीश से अनुरोध किया था. हालांकि, उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया था.
गिलानी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने शुभकामनाएं भेजीं और ट्विटर पर नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. उनकी बेटी ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने के लिए ट्वीट किया है.


