COVID-19 Update: एक्टिव केस बढ़कर हुए 56, राजनांदगांव में अपर कलेक्टर और SDM होम क्वारंटाइन, COVID 19 Update live Active case increases to 56 Additional Collector SDM Home Quarantine in Rajnandgaon | raipur – News in Hindi

इस समय जिले में 43 मरीजों का इलाज चल रहा है.

बुधवार शाम बिलासपुर (Bilaspur) से 5 नए मामले सामने आए हैं. वहीं सूबे के 28 में से 12 जिलों तक अब कोरोना संक्रमण पहुंच गया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. बुधवार शाम तक सूबे में 14 नए मामले सामने आए हैं. अब छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कुल कोरोना संक्रमित का ग्राफ बढ़कर 115 पर पहुंच गया है. वहीं एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 56 हो गई है. बुधवार शाम बिलासपुर से 5 नए मामले सामने आए हैं. वहीं सूबे के 28 में से 12 जिलों तक अब कोरोना संक्रमण पहुंच गया है.

वहीं राजनांदगांव  जिले में जो केस सामने आया था वो परेशानी का सबब बन सकता है. बाघनदी के पुल के पास तैनात सरकारी वाहन चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव (COVID-19) आई है. अब इसकी कंटेक्ट हिस्ट्री निकालना एक बड़ी हो सकती है. वहीं अब एहतियात के तौर पर राजनांदगांव जिले के एक अपर कलेक्टर और एसडीएम होम क्वारंटाइन हो गए हैं. माना जा रहा है कि एहतियात के तौर पर ये कदम उठाया गया है.

इन जिलो तक पहुंचा संक्रमण

कोरोना को लेकर रविवार की सुबह तक के आकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या  67 थी. तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या महज 09. फिर रविवार को एक साथ 25 मामले सहित बुधवार तक कुल 56 नए मामले सामने आ चुके हैं. अब नए मामलों के साथ नए जिले भी संक्रमित इलाकों की सूची में जुड़ते जा रहे हैं. बीते चार दिनों में बालौदाबाजार, गरियाबंद, रायगढ़, मुंलेगी, सरगुजा, जांजगीर और कोरिया ऐसे जिलों में शामिल हो गए हैं जो अब तक इस संक्रमण से अछूते थे लेकिन चार दिनों ही इन जिलों में भी कोरोना का संक्रमण फैल चुका है.आंकड़ों पर एक नजर

छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 56 और कुल मरीजों की संख्या 115 तक पहुंच गई. एक नजर जिलों के एक्टिव केस पर

बालोद-    13

बलौदाबाजार-    08

जांजगीर-    11

राजनांदगांव-   05

रायगढ़-   05

बिलासपुर-   05

सरगुजा-  02

कवर्धा-   02

गरियाबंद-  01

कोरिया-   01

सूरजपुर-   01

कोरबा-   01

मुंगेली-  01

मौत- शून्य

ठीक हुए- 59

 

 

ये भी पढ़ें: 

COVID-19 Update: 24 घंटे में कोरोना के 7 नए केस, अब एक्टिव मरीज बढ़कर हुए 49 

रायपुर: पीलिया के अब तक 905 केस, दो की मौत, अब स्वास्थ्य विभाग ने किया ये दावा

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 21, 2020, 6:35 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here