रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटों के दौरान 2610 नए लोगों में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,21,400 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार बताया कि आज संक्रमण के 2610 नए मामले सामने आए हैं. इनमें रायपुर जिले (Raipur District) से 308, दुर्ग से 234, राजनांदगांव से 109, बालोद से 72, बेमेतरा से 57, कबीरधाम से 35, धमतरी से 65, बलौदाबाजार से 44, महासमुंद से 56, गरियाबंद से 24, बिलासपुर से 149, रायगढ़ से 219, कोरबा से 204, जांजगीर-चांपा से 174, मुंगेली से 61,गौरेला,पेंड्रा,मरवाही से 14, सरगुजा से 49, कोरिया से 104, सूरजपुर से 46, बलरामपुर से 79, जशपुर से 22, बस्तर से 123, कोंडागांव से 39, दंतेवाड़ा से 101, सुकमा से 45, कांकेर से 70, नारायणपुर (Narayanpur) से 33, बीजापुर से 68 तथा अन्य राज्य से छह मरीज शामिल हैं.


