छ्त्तीसगढ़ इन दिनों कोरोना के कम्यूनिटी स्प्रेड की मार झेल रहा है.
(Pic- News18)
Chhattisgarh Corona News: छत्तीसगढ़ इन दिनों कम्यूनिटी स्प्रेड की मार झेल रहा है, जिसकी वजह से रोज प्रदेश में 100 से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हो रही है. कोरोना की इस रफ्तार को रोकने में सरकार विफल नजर आ रही है.
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के आंकड़े रोज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. वहीं रोज सौ से ज्यादा मौतें हो रही हैं. अब तक 6083 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कुल पीड़ितों की संख्या पांच लाख 58 हजार 674 हो गई है. वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख 29 हजार है. तमाम जानकारों का कहना है कि राज्य में संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है, वह तो चिंता का विषय है ही. वहीं यह भी चिंता का विषय है कि इसका कोई स्रोत नहीं पता चल पा रहा है. विशेषज्ञों का साफ कहना है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण (कम्यूनिटी स्प्रेड) शुरू हो चुका है.
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया 5 लाख का इनामी नक्सली
वहीं स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने भी न्यूज 18 से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब संक्रमण के सोर्स का पता नहीं चल रहा है. मतलब साफ है कि राज्य में कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका है. छत्तीसगढ़ के लगभग हर जिले में कोरोना का संक्रमण है. राज्य में संक्रमण की दर तीस प्रतिशत है. वहीं कुछ जिलों में तो संक्रमण 50 प्रतिशत तक पहुंच चुका है. उनका कहना है कि लगातार मीटिंग करके ब्लॉक स्तर तक समीक्षा की जा रही है ताकि रोकने के उपाय और जरूरतें पूरी की जा सकें.