रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिस तेजी से संक्रमण बढ़ता जा रहा है रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं. यह इस बात की ओर संकेत हैं कि आने वाले समय में स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है. बीते 17 दिनों में औसतन रोज 29 नए मरीज मिल रहे हैं. स्थिति यह है जितना अनुमान लगाया गया था उससे अधिक तेज गति से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है. मंगलवार को भी 15 नए मामले सामने आए जिससे कुल मरीजों (COVID-19) की संख्या बढ़कर 564 हो गई. तो वहीं सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या 433 तक पहुंच चुकी है. अधिकारिक रूप से अब तक एक मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि मौत के आंकड़ों को लेकर कुछ विरोधाभास जरूर देखा जा रहा है. कई लोग दावा कर रहे हैं कि कोरोना से मुंगेली और दुर्ग जिले के चरोदा में 1-1 मौत हो चुकी है, मगर अधिकारिक रूप से अब तक रायपुर में ही एक मौत की पुष्टि की गई है.
एक्टिव मरीज की संख्या फिर बढ़ी
एक नजर एक्टिव मरीजों की संख्या पर
दुर्ग- 03
राजनांदगांव- 36
बालोद- 19
बेमेतरा- 14
कवर्धा- 07
रायपुर- 10
धमतरी- 05
बलौदाबाजार- 16
महासमुंद- 20
गरियाबंद- 02
बिलासपुर- 56
रायगढ़- 19
कोरबा- 22
जांजगीर- 04
मुंगेली- 77
पेंड्रा गौरेला मरवाही- 03
सरगुजा- 08
कोरिया- 28
सूरजपुर- 01
बलरामपुर- 16
जशपुर- 41
जगदलपुर- 03
कांकेर- 17
जांच 73000 के पार
ये भी पढ़ें:

