राज्य में 15,818 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अब तक 5,60,273 नमूनों की जांच की गई है. इनमें 28,746 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार प्रदेश में संक्रमण के 1513 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 401, दुर्ग से 172, राजनांदगांव और बिलासपुर से 66-66, बस्तर से 58, धमतरी से 44, सुकमा से 43, जांजगीर-चांपा से 41, रायगढ़ से 40, महासमुंद और कांकेर से 27-27, नारायणपुर से 23, कबीरधाम और बीजापुर से 21-21, गरियाबंद से 18, बालोद और कोरिया से 15-15, बलौदाबाजार से 14, सरगुजा से नौ, बेमेतरा से आठ, मुंगेली और जशपुर से सात-सात, कोरबा और दंतेवाड़ा से चार-चार, सूरजपुर से तीन तथा कोण्डागांव से दो मामले सामने आए हैं.
छत्तीसगढ़ में अब तक 5,60,273 नमूनों की जांच की गई है
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,60,273 नमूनों की जांच की गई है. इनमें 28,746 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 15,818 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. वहीं राज्य में इस समय 12,666 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 262 लोगों की मृत्यु हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 10,078 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 138 लोगों की मौत हुई है.एक युवा डॉक्टर और सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई
बता दें कि बीते 23 अगस्त को खबर सामने आई थी कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण एक युवा डॉक्टर और सीआरपीएफ (CRPF) जवान की मौत हो गई. प्रदेश में ये पहला मामला था, जब कोरोना वायरस के संक्रमण से किसी डॉक्टर की मौत हुई थी. इतना ही नहीं तब पिछले 18 दिनों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के करीब 10 हजार नए केस सामने आए थे. तब प्रदेश में संक्रमण का आंकड़ा 20 हजार पार हो गया था.