कोरोना वायरस के रिकवरी रेट में छत्तीसगढ़ पीछे है. सांकेतिक फोटो.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण के मामले राज्य में सबसे ज्यादा हैं. 1 सितंबर को राजधानी में 666 नए मरीजों की पहचान की गई.
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीते 1 सितंबर को जारी कोविड-19 बुलेटिन में बातया गया कि राज्य में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 33 हजार 387 हो गई है. मंगलवार की देर रात 370 नए मरीजों की पहचान की गई. इन्हें मिलाकर मंगलवार को 1884 नए मरीज मिले. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में राजधानी रायपुर का हाल सबसे बुरा है. मंगलवार को यहां सर्वाधिक 666 नए मरीज मिले. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 15,533 हो गई है. अब तक कोरोना से राज्य में 287 लोगों की मौत हो चुकी है. 17 हजार 567 मरीज कोरोना को मात देने में अब तक सफल हुए हैं.
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: गलत पता बताकर 10 दिन तक प्रशासन को छकाते करते रहे 2 कोरोना पॉजिटिव, FIR
रिकवरी रेट का बुरा हालकोरोना रिकवरी के मामले में छत्तीसगढ़ की स्थिति बेहद खराब है. रिकवरी में छत्तीसगढ़ देशभर में नीचे से दूसरे पायदान पर है. 52.16 फीसदी के साथ छत्तीसगढ़ पहुंचा चौंतीसवे स्थान पर पहुंच गया है. 48.9 फीसदी के साथ मेघालय सबसे निचले पायदान पर है. अगस्त माह में छत्तीसगढ़ में 22 हजार 310 नए मरीज मिले. अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही प्रदेश में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं.


