राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 2545 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 629, बिलासपुर से 359, राजनांदगांव से 240, दुर्ग से 231, रायगढ़ से 103, बीजापुर से 98, बलौदाबाजार से 92, सरगुजा से 78, जांजगीर-चांपा से 65, मुंगेली से 62, कोरबा से 58, बालोद से 54, महासमुंद व सूरजपुर से 48-48, धमतरी से 47, गरियाबंद से 44, कांकेर से 40, सुकमा से 33, कोण्डागांव से 28, कबीरधाम से 26, बलरामपुर, जशपुर और नारायणपुर से 25-25, कोरिया और दंतेवाड़ा से 21-21, बस्तर से 20, बेमेतरा तथा गौरेलापेण्ड्रा-मरवाही से नौ-नौ और अन्य राज्य से सात मामले सामने आए हैं.
छत्तीसगढ़ में अब तक 700529 नमूनों की जांच की गई है
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 700529 नमूनों की जांच की गई है. इनमें 50,114 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 22,792 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 26,915 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 407 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 17,654 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 212 लोगों की मौत हुई है.सोमवार को छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2017 नए मामले आए थे
बता दें कि इससे पहले सोमवार को छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2017 नए मामले आए थे. तब राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 47,280 हो गई थी. वहीं, सोमवार को 979 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई थी, जबकि संक्रमण से 15 लोगों की मौत हो गई थी. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि संक्रमण के 2017 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 654, दुर्ग से 197, राजनांदगांव से 190, बिलासपुर से 173, जांजगीर-चांपा से 110, रायगढ़ से 82, कोरबा से 72, सरगुजा से 48, सूजरपुर से 46, सुकमा से 44, धमतरी से 43, बलौदाबाजार से 40 और बालोद जिले से 39 मामले आए थे.

