Covid-19 Update: परदेश से लौटे प्रवासी साथ लेकर आ रहे हैं कोरोना का संक्रमण? | migrant workers returning from different states found Corona Positive nodgm | raipur – News in Hindi

Covid-19 Update: परदेश से लौटे प्रवासी साथ लेकर आ रहे हैं कोरोना का संक्रमण?

छत्तीसगढ़ में मिले नए मामलों के कारण एकाएक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है.

Fight Against COVID-19: प्रवासी मजदूर लगातार दूसरे प्रदेशों से छत्‍तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है.

रायपुर. पूरा देश कोरोना संकट (Corona Crisis) से जुझ रहा है. इस दौरान प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) का मुद्दा लगातार मीडिया के सुर्खियों में बना हुआ है. लेकिन, ये प्रवासी मजदूर जब वापस अपने घर लौट रहे थे, तो वो इस खतरनाक वायरस को भी साथ में ला रहे हैं. इस तरह के कई मामले देश के अनेक राज्यों से सामने आए हैं. छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) वापस लौटने वाले 14 प्रवासी मजदूरों को अपने अपने घरों में क्‍वारंटाइन किया गया था. रविवार को जानकारी मिली की ये सारे लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.

छत्तीसगढ़ के अलावा कई अन्य राज्यों में इस तरह के मामले सामने आये. इससे भी ज्यादा चिंता की बात ये है कि लंबी यात्रा कर वापस लौट रहे इन मजदूरों के कर्नाटक और राजस्थान की सीमा से गुजरने के बावजूद इनके संक्रमित होने की जानकारी नहीं मिल सकी. सोमवार को कर्नाटक और राजस्थान के बॉर्डर से गुजरने वाले तीन लोगों में संक्रमण के नए मामले सामने आये. माना जा रहा है कि वापस लौटने के दौरान इनमें से किसी भी सही तरीके से स्क्रीनिंग नहीं हुई.

छत्तीसगढ़ में एकाएक बढ़े Covid-19 के मामले
छत्तीसगढ़ में मिले नए मामलों के कारण एकाएक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है, जबकि यहां इसके केवल 7 मरीज कई अस्पतालों में भर्ती थे. सोमवार को एक और मरीज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 55 हो गया है. इससे पहले झारखंड से वापस लौटने वाले 14 प्रवासी मजदूरों की जांच के दौरान इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. इन 14 प्रवासी मजदूरों से पहले झारखंड से लौटे 3 लोगों में Covid-19 वायरस का संक्रमण मिला था.कर्नाटक के मंडाया में मिले 2 पॉजिटिव

कर्नाटक के मंडाया में 10 दिनों के भीतर 2 लोगों के जांच के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. ये लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर मुंबई से अपने गांव वापस लौटे थे. द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, डीसी वेंकटेश ने बताया कि ये सभी लोग अपने परिवार के लोगों के साथ एक ही कार से 23 अप्रैल को वापस लौटे थे. उसके बाद इन सभी को मंडाया मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया. डॉक्टर इन संक्रमित मरीजों के प्राइमरी और सेकेंडरी संपर्क की जानकारी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं.

राजस्थान में भी हुआ है प्रसार
राजस्थान में भी प्रवासी मजदूरों के माध्यम से कोविड-19 का संभावित प्रसार हुआ है. प्रवासी मजदूर अवैध तरीके से गुजरात से यहां डूंगरपुर वापस लौटे थे. इनमें से कास्बा गांव का रहने वाला एक मजदूर संक्रमित मिला है. जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 हो चुकी है. अधिकारियों का कहना है कि यह मरीज 17 अप्रैल को यहां पहुंचा. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई. 23 अप्रैल को यह बाहर घूमते दिखा. जिसके बाद के दौरान इसे क्वारेंटाइन में रखा गया. 24 अप्रैल को हुई पहली जांच में इसे नेगेटिव पाया गया. लेकिन दूसरी जांच के दौरान ये कोरोना वायरस से संक्रमित मिला. जानकारी मिलने के बाद इसके गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है. इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि बहुत सारे मजदूर गुजरात से राजस्थान वापस आने के दौरान सीमा पर चेक प्वाईंटस से बचने का प्रयास कर रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें: 

यात्रीगण कृपया ध्यान दें- लॉकडाउन में जाना चाहते हैं अपने राज्य तो यहां कराएं रजिस्ट्रेशन    

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 5, 2020, 8:08 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here