COVID-19 Update: बलौदाबाजार, जगदलपुर और बिलासपुर से नए मामले, एक्टिव केस हुए 286, COVID 19 update live new cases from Balodabazar Jagdalpur Bilaspur active cases reached 286 cororna news | raipur – News in Hindi

COVID-19 Update: बलौदाबाजार, जगदलपुर और बिलासपुर से नए मामले, एक्टिव केस हुए 286

छत्तीसगढ़ में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है. (Demo Pic)

बुधवार को पूरे दिन में महज 08 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसमें बलौदाबाजार से 01 मरीज, बिलासपुर से 01 और जगदलपुर से 01 मरीज मिले.

रायपुर. देश और दुनिया में कोविड-19 (COVID-19) के बढ़ते संक्रमण को लेकर हालात चिंताजनक बनी हुई है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) भी इससे अछूता नहीं हैं क्योंकि बुधवार से पहले तक महज 10 दिनों में पीड़ितों (Coronavirus) की संख्या में पांच गुना बढ़ोतरी देखने को मिली तो वहीं रोज नए रिकॉर्ड बनते चले गए. मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक 68 नए मामले सामने आए जिससे ये तय हो चुका था कि अब स्थिति अनिश्चिताओं की ओर बढ़ने लगा है. मगर बुधवार को तमाम हलचल और तनाव के बीच उस वक्त थोड़ी राहत जरूर मिली जब देर रात तक नए संक्रमण का आंकड़ा इकाई तक ही सीमित रहा, क्योंकि बीते 10 दिनों में दर्जनों की संख्या में पीड़ित मिल रहे थे.

बुधवार को पूरे दिन में महज 08 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसमें बलौदाबाजार से 01 मरीज, बिलासपुर से 01 और जगदलपुर से 01 मरीज मिले. जगदलपुर भी अब उन जिलों में शामिल ही चुका है जहां कोरोना ने अपने पैर पसार लिए. बुधवार को 8 नए मामलों के साथ छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 286 तक पहुंच गई तो वहीं कुल पीड़ितों की संख्या बढ़कर 369 हो चुकी है.
04 मरीजों ने दी कोरोना को मात

छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर बुधवार का दिन कुछ हद तक अच्छा माना जा सकता है क्योंकि 04 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की जिसमें बालोद जिले के 02 और बलौदाबाजार जिले के 02 मरीज शामिल हैं. इन्हें मिलाकर अब सूबे में कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 83 तक पहुंच चुकी है.क्या कहते हैं आंकड़े

10 दिनों तक चिंता बढ़ाने के बाद बुधवार को कोरोना की रफ्तार थोड़ी स्लो ज़रूर हुई है. नए 08 मामलों के साथ अगर जिलेवार स्थिति देखे तो- राजनांदगांव से 34, बालोद से 14, बेमेतरा से 15, कवर्धा से 06, रायपुर से 02, धमतरी से 02, बलौदाबाजार से 16, गरियाबंद से 04, बिलासपुर से 42, रायगढ़ से 11, कोरबा से 12, जांजगीर से 10, मुंगेली से 70, पेंड्रा गौरेला मरवाही से 03, सरगुजा से 07, कोरिया से 07, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 09, जशपुर से 08, जगदलपुर से 01, कांकेर से 12 मरीज एक्टिव हैं.
जांच का आंकड़ा पहुंचा साठ हजार के करीब

छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है जांच की रफ्तार में भी थोड़ी तेजी नज़र आ रही है. मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ में कुल 59320 संदिग्धों की हुई जांच की गई हैं जिनमें 57283 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव रही. तो वहीं 369 संदिग्ध पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं 3933 संदिग्धों की जांच जारी है. बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक 18831 संदिग्धों की जांच की गई है तो सर्वाधिक जांच के क्रम पर 7808 के साथ कोरबा जिला सबसे ऊपर है.

ये भी पढ़ें: 

लॉकडाउन में 70 फीसदी से ज्यादा शादियां कैंसिल, अब परमिशन मांगने लगी लंबी कतार 

रायपुर: 50 दिनों बाद दौड़ेगी ऑटो-टैक्सी, सरकार ने यात्रियों के लिए तय किए ये सख्त नियम 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 28, 2020, 10:50 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here