कानपुर में एक बुजुर्ग मरीज की एंबुलेंस में मौत हो गई है.
बीते चार दिनों में बालौदाबाजार, गरियाबंद, रायगढ़, मुंलेगी, सरगुजा, जांजगीर और कोरिया ऐसे जिलों में शामिल हो गए हैं जो अब तक इस संक्रमण से अछूते थे.
इन 07 में से राजनांदगांव में जो केस सामने आया है चिंता करने के लिए काफी हैं क्योंकि बताया जा रहा है कि बाघनदी के पुल के पास तैनात सरकारी वाहन चालक की रिपोर्ट पॉजिटिव (COVID-19) आई है. इससे कंटेक्ट हिस्ट्री को लेकर बड़ी चुनौती बनी हुई है. ऐसे में जिम्मेदारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्थिति को कैसे नियंत्रित करें ताकि लोगों के मन से इसका खौफ कम हो.
04 दिन में 40 नए मामले से मची खलबली
कोरोना को लेकर रविवार की सुबह तक के आकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 67 थी. तो वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या महज 09. फिर रविवार को एक साथ 25 मामले सहित बुधवार तक कुल 40 नए मामले सामने आ चुके हैं जो खलबली मचाने के लिए काफी हैं. अब नए मामलों के साथ नए जिले भी संक्रमित इलाकों की सूची में जुड़ते जा रहे हैं जिससे चिंता और बड़ी होने लगी है. बीते चार दिनों में बालौदाबाजार, गरियाबंद, रायगढ़, मुंलेगी, सरगुजा, जांजगीर और कोरिया ऐसे जिलों में शामिल हो गए हैं जो अब तक इस संक्रमण से अछूते थे लेकिन चार दिनों ही इन जिलों में भी कोरोना का संक्रमण फैल चुका है, जिससे ना केवल शासन-प्रशासन बल्कि आमजनों में भी खलबली मची हुई है.ऐसे समझे एक्टिव मरीजों के गुना-गणित को
कोरोना को लेकर बुधवार का दिन खराब रहा. बुधवार को 07 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 49 और कुल मरीजों की संख्या 108 तक पहुंच गई. मौजूदा स्थिति में जिलेवार एक्टिव मरीजों की स्थिति ऐसी है.
बालोद- 13
बलौदाबाजार- 08
जांजगीर- 11
राजनांदगांव- 05
रायगढ़- 03
सरगुजा- 02
कवर्धा- 02
गरियाबंद- 01
कोरिया- 01
सूरजपुर- 01
कोरबा- 01
मुंगेली- 01
ये भी पढ़ें:
पूर्व CM अजीत जोगी का ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी, डॉक्टरों ने दी ये बड़ी जानकारी
COVID-19: दिल्ली से सफर कर कोरबा पहुंचा 25 साल का छात्र कोरोना पॉजिटिव, अब होगी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 20, 2020, 6:47 PM IST


