lifestyle when hailey bieber shuts trolls down with her reply when they made fun of her crooked pinky finger

1/7

टेढ़ी उंगली का उड़ाया मजाक, ₹150 करोड़ की मालकिन से यूं मिला जवाब

टेढ़ी उंगली का उड़ाया मजाक, ₹150 करोड़ की मालकिन से यूं मिला जवाब

सोशल मीडिया पर फेमस लोग अक्सर ट्रोल किए जाते हैं। ऐसा कभी उनके कपड़ों के कारण, कभी अपीयरेंस के कारण, कभी उनकी कही बातों के कारण, तो कभी किसी अन्य मुद्दे से जोड़कर किया जाता है। ट्रोल्स तो किसी की फिजिकल प्रॉब्लम का भी मजाक उड़ाने से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही जब हैली बीबर के साथ हुआ, तो उन्होंने ऐसे लोगों को करारा जवाब देने में देर नहीं लगाई।

2/7

ट्रोल्स ने उड़ाया मजाक

ट्रोल्स ने उड़ाया मजाक

दरअसल, हैली बीबर जब अपने पति जस्टिन बीबर के साथ एक इवेंट में शरीक हुई थीं, तो रेड कार्पेट के फोटोज देख कुछ लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। उन्होंने हैली की छोटी उंगली को हाईलाइट किया था, जिसका आकार टेढ़ा है। ट्रोल्स ने सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक उड़ाया।

3/7

हैली ने यूं दिया था जवाब

हैली ने यूं दिया था जवाब

इसे देखते हुए हैली ने खुद जवाब देने का निर्णय लिया था। उन्होंने अपने हाथ का फोटो लिया और उसमें छोटी उंगली को हाईलाइट किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘चलिए अब जरा इस बारे में बात कर लेते हैं। मैंने हमेशा से खुद ही इसका मजाक उड़ाया है, तो चलिए मैं आपको भी बता ही देती हूं कि आखिर मेरी उंगली का आकार ऐसा क्यों है?’

4/7

हैली को है जेनेटिक बीमारी

हैली को है जेनेटिक बीमारी

हैली ने बताया था कि उन्हें Ectrodactyly नाम की बीमारी है, जिस वजह से उनकी छोटी उंगली का आकार टेढ़ा है। यह जेनेटिक बीमारी है, जिस वजह से वह जन्म से ही इसके साथ जीती आ रही हैं।

5/7

‘अब सवाल पूछना और मजाक उड़ाना बंद करें’

'अब सवाल पूछना और मजाक उड़ाना बंद करें'

हैली ने अपना जवाब देने के बाद लोगों से उनकी उंगली को लेकर और सवाल पूछने या मजाक न उड़ाने का निवेदन किया था।

6/7

मशहूर मॉडल हैं हैली

मशहूर मॉडल हैं हैली

आपको बता दें कि, हैली बीबर एक मशहूर मॉडल, ऐक्ट्रेस और शो होस्ट हैं। वह दुनिया के कई नामी ब्रैंड्स का चेहरा भी हैं।

7/7

रिच बीबर दंपति

रिच बीबर दंपति

बताया जाता है कि हैली की नेट वर्थ करीब 150 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। वहीं उनके सिंगर पति जस्टिन बीबर की नेट वर्थ 2000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। (सभी फोटोज:इंस्टाग्राम@haileybieber)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here