कोरोना संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गई है. (File Photo)
अब सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1715 हो गई है. एक्टिव केस की बात करें तो इसकी संख्या बढ़कर अब 875 हो गई है.
एक और मरीज की मौत
छत्तीसगढ़ में मरीजों के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. सोमवार को कोरोना संक्रमण ने एक और मरीज की जान ले ली है. मरीज रायपुर एम्स में भर्ती था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मरीज धमतरी का निवासी था. मृतक पहले किडनी की बीमारी से ग्रसित था. अब प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है.
मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के भीतर ही कोरोना से 02 मरीजों की मौत हो चुकी है. दोनों को उपचार के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था. जिन 02 मरीजों की मौत हुई उनमें से एक रायगढ़ जिले का तो दूसरा महासमुंद जिले के निवासी थे. इन्हें मिलाकर दुर्ग से 03, रायपुर से 01, बिलासपु से 01, जगदलपुर से 01, रायगढ़ से 01 और महासमुंद से 01 मरीज ने कोरोना से लड़ते हुए दम तोड़ दिया. हालांकि रविवार को जिन मरीजों के मौत की पुष्टि की गई उन्हें दूसरी भी गंभीर बीमारी थी. तो वहीं छत्तीसगढ़ में बीते एक पखवाड़े में जांच की गति में तेजी देखने को मिली है. मौजूदा स्थिति में प्रतिदिन साढ़े तीन हजार के करीब जांच हो रही है. बात आंकड़ों की करें तो प्रदेश में अब तक कुल 103895 संदिग्धों की जांच की गई है.जिलेवार एक्टिव केस पर एक नजर
दुर्ग- 44
राजनांदगांव- 39
बालोद- 06
बेमेतरा- 18
कवर्धा- 48
रायपुर- 100
धमतरी- 03
बलौदाबाजार- 76
महासमुंद- 23
गरियाबंद- 05
बिलासपुर- 103
रायगढ़- 38
कोरबा-177
जांजगीर- 112
मुंगेली- 34
सरगुजा- 16
कोरिया- 25
सूरजपुर- 06
बलरामपुर- 52
जशपुर – 52
जगदलपुर- 02
कोण्डागांव- 03
दंतेवाड़ा- 02
कांकेर- 08
ये भी पढ़ें:
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की कोरोना टेस्टिंग में मदद करेगा राजस्थान, CM अशोक गहलोत का खास प्लान तैयार
COVID-19: मोतिहारी के 11 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, थाने में ही किए गए क्वारंटाइन
First published: June 15, 2020, 11:32 PM IST

