covid affecting women’s period: Periods से 5 दिन पहले और बाद में महिलाएं न लगवाएं Covid Vaccine, जानिए वायरल पोस्‍ट का सच – women should not take corona vaccine 5 days before or after period due to less immunity here is truth

​पोस्ट में महिलाओं को वैक्सीन लगवाने से पहले चेतावनी

सोशल मीडिया पर वायरल में पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ‘एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन प्रोसेज शुरू किया जा रहा है। लड़कियों को ये जानना बेहद जरूरी है कि पीरियड को ध्यान में रखकर ही कोरोना का टीका लगवाएं।’

सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज में अपील की जा रही है, ‘पीरियड से पांच दिन पहले और पांच दिन वैक्सीन न लगवाएं।’ पोस्ट में कहा जा रहा है कि पीरियड के 5 दिन पहले और 5 दिन बाद में महिलाओं का इम्यूम सिस्टम काफी कमजोर होता है।

कोरोना की चपेट में न आए मासूम, इसलिए माता-पिता को रखना होगा इस बात का ध्‍यान

​PIB ने खोली दावे की पोल

pib-

अब तक ये पोस्ट हजारों लोग शेयर कर चुके हैं और महिलाएं भी एक दूसरे संग इसे वाट्सअप पर सेंड कर रही हैं। हालांकि, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने इस जब इस वायरल पोस्ट की जांच पड़ताल तो इसे फेक बताया।

साथ ही पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि वे इस अफवाहों पर ध्यान न दें और कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 1 मई से टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। जो व्यक्ति 18 साल से अधिक उम्र के हैं वे रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद वैक्सीन जरूर लगवाएं।

​क्या है हेल्थ एक्सपर्ट की राय

न्यू यॉर्क टाइम्स से बात करते हुए येल स्कूल ऑफ मेडिसिन की डॉ रैन्डी हटर एप्स्टीन और ऐलिस लु-कुलिगन का कहना है कि ‘अब तक ऐसा कोई डेटा नहीं मिला है जो कोरोना वैक्सीन और मासिक धर्म (menstruation) में होने वाले बदलाव के बीच किसी तरह के लिंक को स्थापित कर पाए।’ इस अफवाह के बाद तमाम महिला हेल्थ एक्सर्ट्स सभी महिलाओं के वैक्सीन लगवाने की अपील कर रही हैं।

फेफड़ों को वायरस से बचाने के लिए रोज करें ये 5 ब्रीदिंग एक्सरसाइज, यहां जानिए तरीका

​पीरियड को इफेक्ट नहीं करती कोविड वैक्सीन

इस दावे को लेकर वहीं मुंबई के एक अस्पताल की गाइनैकॉलजिस्ट डॉ वैशाली जोशी का कहना है कि कोरोना वैक्सीन का पीरियड पर कोई इफेक्ट नहीं पड़ता है। और न ही कोविड-19 वैक्सीन पीरियड्स या उसके फ्लो को किसी भी तरह से प्रभावित करती है, इस बात के कोई सबूत मौजूद नहीं हैं।

लिहाजा आपको अपने पीरियड्स की वजह से वैक्सीन डेट को रीशेड्यूल करने की जरूरत नहीं और 18 साल से ऊपर सभी महिलाओं वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।

सेंधा नमक के साथ प्याज खाने से कोविड पॉजिटिव हो रहे निगेटिव, जानें इस वायरल नुस्खे की सच्चाई


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here