Covid Effect: Delhis Trade Organization Claims, 30 Percent Loss In New Years Business – कोविड असर: दिल्ली के व्यापार संगठन का दावा, नये साल के कारोबार में 30 प्रतिशत का नुकसान

कोविड के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या में भी 30 से 40 प्रतिशत की कमी आई है. (प्रतीकात्‍मक)

नई दिल्ली :

कुछ देशों में कोविड-19 महामारी के मामलों में तेजी के चलते नए साल के कारोबार में 30 प्रतिशत की गिरावट की आशंका है. राष्ट्रीय राजधानी के एक उद्योग संगठन ने यह दावा किया है. पिछले दो वर्षों के दौरान महामारी ने नए साल के जश्न को प्रभावित किया. वहीं इस बार व्यापारी 2023 को बड़े पैमाने पर शुरू करने की तैयारी में लगे हुए थे. दिल्ली के उद्योग संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने कहा कि रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल एवं होटल बुकिंग, कपड़े, आभूषण तथा वाहन समेत कई क्षेत्रों में बिक्री में उछाल आया है. हालांकि, चीन और जापान में कोविड प्रभावित लोगों को अस्पताल में बिस्तर नहीं मिलने से भारत में भी महामारी को लेकर डर बढ़ा है.

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here