Covid Home Isolation Here is tips to best way of deliver food to a covid positive family members : खतरे में न डालें खुद की जान, जा‍निए क्‍या है कोविड मरीज तक खाना पहुंचाने का सबसे सुरक्षित तरीका

हम सभी जानते हैं कि नया म्यूटेंट ज्यादा संक्रामक है। ये बहुत तेजी से जटिलताएं पैदा कर रहा है। इसलिए परिवार का जब कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो जाए, तो उसके साथ खुद की सुरक्षा करना भी उतना ही जरूरी है।

खासतौर से जब सदस्य सेल्फ आइसोलेशन में हो और बात उसे खाना देने की हो, तो सुरक्षा और सावधानी दोनों बरतनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कोविड मरीज तक खाना डिलीवर करने का सही तरीका क्या हो सकता है।

​कोविड मरीज को रखना चाहिए इन बातों का ध्‍यान

भारत में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हॉस्पिटल में समय पर टेस्ट, बेड्स और ऑक्सीजन की कमी के कारण लोग होम आइसोलेशन में रहना ठीक समझ रहे हैं। WHO ने कहा है कि कोविड -19 लक्षणों वाले किसी भी व्यक्ति को हवादार कमरे में रहना चाहिए।

उन्हें अपना स्पेस परिवार के किसी अन्य सदस्य के साथ शेयर करने से बचना चाहिए। हालांकि विज्ञान ने साफतौर पर सबूत पेश किए हैं कि संक्रमित व्यक्ति द्वारा सांस लेने बात करने, चिल्लाने, गाने यहां तक की सांस लेने के दौरान निकलने वाले एरोसोल वायरल फैलने के लिए एक मजबूत तरीका है। ये लंबे समय तक हवा में रह सकते है। जिससे वायरस फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

​खाना पहुंचाने का सही तरीका

घर के किसी एक व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज की जिम्मेदारी लेनी होती है। ऐसे में दवा से लेकर खाना तक उसे पहुंचाना होता है। कोविड पेशंट को खाना देते हुए आपको बहुत सुरक्षित रहना होगा। सभी नियमों का पालन कर आप खुद भी सेफ रहेंगे और घर के अन्य सदस्यों को भी सेफ रखेंगे।

​अलग बर्तनों का इस्तेमाल करें

सबसे पहले कोविड मरीज के लिए अलग कप, गिलास, प्लेट , चम्मच का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें, कोविड मरीज द्वारा उपयोग किए गए बर्तनों को घर के अन्य किसी सदस्यों के साथ साझा नहीं करना चाहिए। कोशिश करें, कि उसके कमरे के बाहर एक टेबल लगा लें।

​N-95 मास्क जरूर पहनें

n-95-

बेशक अभी तक आप संक्रमण से बचने के लिए साधारण मास्क पहन रहे हों, लेकिन कोविड मरीज के कमरे में जरूरतमंद चीजों को पहुंचाने के लिए N-95 मास्क ही पहनें और बाहर का खाना टेबल पर रखें। भूलकर भी कमरे के अंदर न जाएं। इन नियमों का पालन करने से संक्रमण की संभावना काफी कम हो जाएगी।

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे कोविड-19 से जुड़े ये 8 झूठ, WHO न खोली सबकी पोल

​मरीज भी पहनें N-95 मास्क

-n-95-

जब आप खाना टेबल पर रख दें और चलें जाएं, तो मरीज को बताएं कि उसे भी एन-95 मास्क पहनकर ही दरवाजा खोलना है, चीजें उठानी हैं और जल्दी से दरवाजा बंद कर लेना है। यदि संभव हो तो कमरे से बर्तनों को बाहर टेबल पर रखने से पहले मरीज खुद इन बर्तनों को धो लें।

​गर्म पानी से धोएं बर्तन

कोविड मरीज के बर्तनों को सिंक में अन्य बर्तनों के साथ धोने न डालें। इन्हें अलग से गर्म साबुन के पानी में धोएं। इसके बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धो लेना चाहिए।

कोरोना वायरस है इन लोगों पर मेहरबान, नहीं करता ज्यादा परेशान, मशहूर डॉक्टर ने दी जानकारी

​घर के अन्य सदस्य भी पहनें मास्क

जब घर में कोविड रोगी हो, तो सभी को अपना ख्याल रखना होगा। बेहतर है कि सोते समय के अलावा घर के अन्य सदस्य भी दिनभर मास्क लगाए रखें। ऐसे समय में N-95 मास्क का उपयोग करना बहुत अच्छा है। इससे कोविड संक्रमण को अन्य लोगों में फैलने से रोका जा सकता है।

हमारे द्वारा बताए गए कोविड मरीज को खाना परोसने के तरीकों को पूरी ईमानदारी से अपनाएं। ऐसा करते हुए आप खुद को और पूरे परिवार को कोरोना से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here