सीपी राधाकृष्णन आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ

नई दिल्ली – नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज, शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाएंगी।

चुनाव में जीत: उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन ने संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के बड़े अंतर से हराया था। इस चुनाव में राधाकृष्णन को 452 वोट मिले थे, जबकि सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

प्रमुख भूमिकाएं: शपथ लेने से पहले सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे, जिसमें पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रह सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here