CPI Leader Kanhaiya Kumar slams on PM Narendra Modi over Farmers Protest in Delhi, says- you can not sell them to your friends – ये किसान हैं, बेज़ुबान सरकारी संस्थान नहीं कि अपने दोस्तों को औने-पौने दाम में बेच दोगे: कन्हैया कुमार

सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने किसानों के बहाने पीएम मोदी पर तंज कसा है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

सीपीआई (Communist Party Of India) नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने किसान आंदोलन (Farmers Protest) के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है और कहा है कि ये बेजुबान नहीं है जिन्हें आप पूजीपतियों को बेच देंगे या उनके पास गिरवीं रख देंगे. उन्होंने ट्वीट किया है, “सुनो साहेब!! ये किसान हैं, बेज़ुबान सरकारी संस्थान नहीं कि अपने दोस्तों के हाथ औने-पौने दाम में बेच दोगे..”

यह भी पढ़ें

सीपीआई नेता ने ताबड़तोड़ कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा है, “किसान कौन सा आपसे पंद्रह लाख माँग रहे या यह भी नहीं कह रहे कि उनके लिए साढ़े आठ हजार करोड़ का हवाई जहाज़ ख़रीद दो.. बस इतना कह रहे कि बिल में एक लाइन लिख दो कि एमएसपी से कम पर फसलों की ख़रीद ग़ैरकानूनी होगी..”

एक दिन पहले ही कन्हैया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था, “सुनिए सरकार, ये किसान हैं. भड़के हुए बैलों को क़ाबू करने का हुनर इनको आता है. भला इनको कौन भड़काएगा! आपने इनकी बर्बादी के क़ानून लिखे हैं. देखना, ये आपको भी क़ाबू में करके ही दम लेगें.”

Newsbeep

 बता दें कि छह राज्यों के हजारों किसान तीन नए कृषि कानूनों के प्रावधानों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इन किसानों मे अब दिल्ली के बुराड़ी निरंकारी मैदान में डेरा जाल दिया है. उनकी योजना दिल्ली में रहकर लंबे समय तक आंदोलन करने की है. इससे पहले बीजेपी शासित हरियाणा ने पंजाब के किसानों को दिल्ली पहुंचने से पहले खूब रोका. कई जगह पुलिस के साथ किसानों की झड़प भी हुई.

वीडियो- बुराड़ी के निरंकारी मैदान के बाहर दिल्ली पुलिस की तैयारी




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here