सियोल: दक्षिण कोरिया की एक महिला सांसद कलरफुल ड्रेस को लेकर आलोचना का शिकार हो रही हैं. महिला सांसद Ryu Ho-Jeong हाल ही में साउथ कोरिया के पार्लियामेंट के सत्र में पहुंची. इस दौरान वे डिजाइनर कलरफुल ड्रेस में दिखीं. बतौर सांसद उनका यह ग्लैमरस अवतार कई लोगों को पसंद नहीं आया और उनके पहनावे पर डिबेट शुरू कर दी.
महिला सांसद Ryu Ho-jeong, 28 साल की उम्र में साउथ कोरिया की राष्ट्रीय असेंबली की सदस्यों में सबसे युवा हैं. जो हाल के संसद सत्र में डिजाइनर व्रेप ड्रेस पहनकर नजर आईं जबकि बाकी दूसरी महिला संसद सूट में थीं. Ryu Ho-jeong के अवतार पर सबकी नजरें गईंं. खासकर वहां की स्थानीय मीडिया की. कोरियन मीडिया ने Ryu Ho-jeong को अपने कैमरे में कैद किया. मीडिया में समान रूप से उनकी प्रशंसा और निंदा दोनों हुई.
LIVE TV
संसद में Ryu Ho-jeong बाकी सांसदों से सबसे अलग दिख रही थीं. जब रियो संसद में अपने ग्लैमरस गेटअप को लेकर आलोचनाओं का शिकार हुई हैं तो तमाम लोगों ने उनसे सवाल भी किए. हालांकि कई लोग रियू के पक्ष में भी आए.
रियू ने कहा कि ”300 सीटों वाली सभा में पुरुष वर्चस्व को चुनौती देने के लिए उनके कपड़े डिजाइन किए गए थे, ये वही असेंबली है जिसमें अप्रैल के चुनाव के बाद रिकॉर्ड 57 महिला सांसद हैं.” एक समाचार एजेंसी से बातचीत में रियू ने कहा, ”हर संसदीय सत्र में, अधिकांश कानूनविद (lawmakers), पुरुष और मिडिल एज वर्ग वाले लोग सूट और टाई में दिखते हैं, इसलिए मैं उस परंपरा को तोड़ना चाहती थी.”
बकौल रियू ”राष्ट्रीय सभा का अधिकार इन सूट पर नहीं बनाया गया है.” बता दें कि रियू साउथ कोरियाई महिलाओं के हित में एक बड़े आंदोलन में अपना अहम योगदान दे रही हैं.

