CRPF के 12 और जवान कोरोना संक्रमित, वायरस से अब तक 122 बीमार – Crpf jawan coronavirus positive cases test report

  • पॉजिटिव सभी जवान 31 बटालियन के
  • 150 जवानों की रिपोर्ट आनी बाकी

कोरोना वायरस की बीमारी लॉकडाउन और तमाम उपायों के बावजूद तेजी से फैलती ही जा रही है. सरकार ने 3 मई को समाप्त हो रहा लॉकडाउन 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया, लेकिन कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा. अब इस घातक वायरस ने कोरोना कमांडोज को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

पुलिस के बाद अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के भी कई जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. शुक्रवार को सीआरपीएफ के 12 जवानों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित सीआरपीएफ के जवानों की तादाद 122 पहुंच गई है. जबकि अभी 150 जवानों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

सभी सीआरपीएफ की एक ही बटालियन, 31 बटालियन के हैं. यह बटालियन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में तैनात है. गौरतलब है कि सीआरपीएफ की 31 बटालियन के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन की कोरोना के कारण 28 अप्रैल को मौत हो गई थी. इकराम ने उपचार के दौरान सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

कोरोना के अर्धसैनिक बल तक पहुंचने से हड़कंप मच गया. 55 साल के हुसैन के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर दुख जताया था. बता दें कि देश में कोरोना के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here