स्ट्रीट डॉग के साथ क्रूरता,डॉग का पैर काटा और टांके लगाकर छोड़ा…!

उज्जैन के बहादुरगंज क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां आधी रात को एक स्ट्रीट डॉग को अगवा कर उसका पैर काट कर छोड़ दिया गया।खास बात यह है कि डॉग मरे नही इसलिए पैर में टांके भी लगाए गए। घटना को लेकर क्षत्रवासियो में आक्रोश है।उज्जैन के बहादुरगंज इलाके के ब्राह्मण गली में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां काले रंग का एक स्ट्रीट डॉग क्षेत्र में ही घूमता रहता है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि आधी रात को कोई उसे अगवा करके ले गया और फिर एक पैर काटकर छोड़ दिया। खास बात यह रही की जिस जगह से डॉग का पैर कटा है वहां टांके भी लगे हुए हैं। घटना की जब जानकारी लगी तो क्षेत्र वासियों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस घटना को अंजाम देने वालों की पड़ताल की जाए और उचित कार्रवाई हो। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना के आरोपियों का पता चल सकता है। ऐसा भी कयास लगाया जा रहा है कि स्ट्रीट डॉग को पहले नशीला पदार्थ खिलाया गया और उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि ऐसा क्यों किया गया इस का पता नहीं चल पाया है। मामले में लिखित रूप में कोई शिकायती आवेदन नहीं दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here